Pradesh Samwad
देश विदेश

जो बाइडन की पुतिन को चेतावनी, कीमत चुकानी होगी


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन युद्ध की कीमत रूस को चुकानी होगी। अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा कि उनका देश यूक्रेन को हर मदद देगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की है। बातचीत में जेलेंस्की ने बताया कि हमने अमेरिकी नेताओं की तरफ से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों और यूक्रेन को सैन्य मदद के बारे में बात की। यूक्रेन के राजदूत ने नवीन की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि मैं नवीन की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। यूक्रेन के खारकीव में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन की मौत पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने उनके परिवारवालों से बात की। सीएम बोम्मई ने छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया। नवीन कर्नाटक के हावेरी के रहने वाले थे और यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में मारे जाने वाले पहले भारतीय हैं। खारकीव में रूसी हमले में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर दी है। रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत एक बार फिर बेनतीजा साबित हुई है। इस बीच अमेरिका ने बेलारूस में अपना दूतावास बंद कर दिया है। वहीं कहा है कि, सभी कर्मचारियों को मॉस्को से वापस लौटने को कहा है। अमेरिकी सचिव ने कहा कि हमने ये कदम सुरक्षा कारणों के चलते लिया है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस को सबक सिखाने की तैयारी है।

Related posts

अमेरिका भेज रहा 1000 और सैनिक! अफगानिस्तान में गेम ओवर या अभी बाकी है? समझिए

Pradesh Samwad Team

तालिबान राज में पाकिस्‍तानी पालतू हक्‍कानी नेटवर्क को सबसे बड़ा झटका, कमांडर की हत्‍या, फिर होगी जंग ?

Pradesh Samwad Team

रूस के 47 साल पुराने ड्रोन का कमाल, भनक तक नहीं लगी, यूक्रेन समेत तीन नाटो देशों के ऊपर भरी उड़ान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment