Pradesh Samwad
देश विदेश

जेलेंस्की ने पुतिन से बातचीत का किया अनुरोध, कहा- मैं काटता नहीं हूं, आइए, बैठकर बात करें

यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात करने का अनुरोध किया है. साथ ही उन्होंने अपने इस प्रस्ताव के साथ व्यंग्य भी किया. उन्होंने पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों के साथ हाल में हुई मुलाकात की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए कहा, मेरे साथ बैठकर वार्ता कीजिए. 30 मीटर दूर बैठकर नहीं.
गौरतलब है कि पुतिन-मैक्रों की मुलाकात की तस्वीरों में एक बहुत लंबी मेज के एक छोर पर पुतिन जबकि दूसरे छोर पर मैक्रों बैठे दिखाई दे रहे हैं. जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेनल में कहा, मैं काटता नहीं हूं. आप किस बात से भयभीत हैं? जेलेंस्की ने कहा कि बातचीत करना समझदारी है. बातचीत जंग से बेहतर है.
यूक्रेन पर रूसी सेना के ताबड़तोड़ हमले के बीच राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया है. यूक्रेनी राष्‍ट्रपति ने साफ शब्‍दों में रूस को चेतावनी दी है कि सिर पर बंदूक रखकर समझौता नहीं किया जा सकता है. बता दें कि जेलेंस्‍की का बयान ऐसे समय में आया है जब कहा जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन के 20 फीसदी से ज्‍यादा हिस्‍से पर अपना कब्‍जा कर लिया है. ऐसी जानकारी मिली है कि पिछले सात दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन के 1 लाख 6 हजार वर्ग किलोमीटर के इलाके को अपने कब्‍जे में लिया है.
यूक्रेन का दावा- जंग में मारे गए 9 हजार सैनिक : यूक्रेन की सेना के मुताबिक, रूस को अब तक के युद्ध में खासा नुकसान हुआ है. उसने 9000 सैनिक गंवा दिए हैं. साथ में 30 प्लेन, 374 कार, 217 टैंक के अलावा 900 आर्म्ड पर्सनल कैरियर्स को गंवा दिया है. इसके अलावा भी उन्हें भारी नुकसान हुआ है. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को पीछे हटने के आह्वान के साथ कहा कि पिछले एक सप्ताह में करीब 9,000 रूसी मारे गए हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन सैनिकों के उनके शवों के रूप में नहीं ढंकना चाहता. घर जाओ
अभी तक हमारे 500 सैनिक मारे गए हैंः रूस
रूस का कहना है कि पिछले सप्ताह शुरू हुई सैन्य कार्रवाई में अभी तक करीब उसके 500 सैनिक मारे गए हैं और लगभग 1,600 जवान घायल हुए हैं. वहीं, यूक्रेन ने उसकी सेना के हताहत सैनिकों की जानकारी साझा नहीं की. बहरहाल, यूक्रेन ने कहा कि दो हजार से अधिक असैन्य नागरिक मारे गए हैं. दोनों ही देशों के दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है.

Related posts

तालिबान राज में पहली बार सड़क पर उतरीं बुर्का पहनी महिलाएं, जानें क्या थी इनकी मांग

Pradesh Samwad Team

10.35 करोड़ डॉलर में बिका : यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए रूसी पत्रकार ने नीलाम किया नोबेल पुरस्कार

Pradesh Samwad Team

EU ने रूसी अधिकारियों को बनाया निशाना, लगाई नई पाबंदियां

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment