Pradesh Samwad
देश विदेशविडियो

जी हां! राहुल गांधी काठमांडू के लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स में थे मौजूद, वायरल वीडियो पर नाइटक्लब की पुष्टि

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नेपाल दौरा (Rahul Gandi Nepal Visit) भारत में सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ दिन पहले ही काठमांडू के एक नाइट क्लब में राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल (Rahul Gandhi Viral Video) हुआ था। जिसके बाद भारत में राजनीति गरमा गई थी। बीजेपी ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस (BJP- Congress on Rahul Gandhi) पर हमला बोला, वहीं भारत विरोधी लोगों से दोस्ती का आरोप भी लगा दिया। अब काठमांडू के लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स नाइटक्लब ने भी पुष्टि कर दी है कि राहुल गांधी उनके यहां शादी की पार्टी के बाद पहुंचे थे। लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स मशहूर रेस्टोरेंट और बार चेन है, जिसके ब्रांच भारत के साथ ही नेपाल में भी हैं।
दोस्त की शादी में शामिल होने नेपाल पहुंचे थे राहुल गांधी : राहुल गांधी नेपाली राजनयिक की बेटी और अपनी दोस्त सुमनिमा उदास की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। सुमनिमा सीएनएन में रिपोर्टर के रूप काम कर चुकी हैं। बीजेपी के कई नेताओं का दावा है कि सुमनिमा उदास भारत विरोधी बयानबाजी करती रहती हैं। उनकी शादी में शामिल होने के बाद राहुल गांधी को एक पार्टी में देखा गया था। इस घटना का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
काठमांडू ने नाइटक्लब ने की पुष्टि : तब दावा किया गया था कि राहुल गांधी का वायरल वीडियो काठमांडू के एक नाइट क्लब लॉर्ड ऑफ रिंग्स में शूट किया गया था। हालांकि, उस वायरल वीडियो में ऐसा कोई प्रमाण नहीं था, जिससे साबित हो सके कि उसे किसी बार या नाइटक्लब में शूट किया गया है। अब न्यूज एजेंसी एएनआई ने नाइट क्लब के एक सूत्र के हवाले से पुष्टि की है कि राहुल गांधी लॉर्ड्स ऑफ द ड्रिंक्स में शादी की पार्टी के बाद आए थे।
बीजेपी ने राहुल गांधी से पूछा सवाल : भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को सवाल किया कि राहुल गांधी का संबंध केवल उन लोगों से क्यों है जो भारत की क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी एक नेपाली राजनयिक की बेटी सुमनिमा उदास की शादी में गए थे, जो भारत के उत्तराखंड के क्षेत्रों पर नेपाल के दावों का सक्रिय समर्थन करती हैं। चीन से लेकर नेपाल तक राहुल गांधी के संबंध सिर्फ उन्हीं से क्यों हैं जो भारत की क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती दे रहे हैं।
कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया : मालवीय के ट्वीट और वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी के हमले के बाद कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कहा कि इस देश में शादी समारोह में शामिल होना अभी भी अपराध नहीं बना है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी एक मित्र देश नेपाल गए, एक दोस्त के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए, जो एक पत्रकार भी होता है। इस देश में अभी भी शादी में शामिल होना कोई अपराध नहीं हुआ है। हो सकता है कि आज के बाद, भाजपा तय कर ले अगर शादी में शामिल होना अवैध है और दोस्त बनाना अपराध है।

Related posts

यूक्रेन में कैसे रुकेगी रूसी जंग? ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के प्लान को 6 पॉइंट में समझें

Pradesh Samwad Team

इमरान खान ने जाहिर किए इरादे, फ्लोर टेस्ट से पहले आज पाकिस्तानी जनता को करेंगे संबोधित

Pradesh Samwad Team

RSS की ब्राह्मण विचारधारा और मोदी सरकार हिंदुस्तान के लिए खतरा… इमरान खान ने उगला जहर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment