22.2 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर सम्भागीय क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला ‌बालक वर्ग अंडर 23 वर्षीय दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-

जबलपुर सम्भागीय क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला ‌बालक वर्ग अंडर 23 वर्षीय दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 में जे डी सी‌ ए सचिव धर्मेश पटेल द्वारा जारी विज्ञप्ति में नरसिहपुर जिले ने‌ 72 रनो पर 06 विकेट के आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी में 101रन बनाए । कटनी जिले ने पहली पारी में 46 रनो की बढत हासिल की, नरसिहपुर जिले से प्रियांस वह ग़ौरव ने 21-21रन बनाए, कटनी जिले से कौशतूप ने 09 रन देकर 04 विकेट लिए, संकल्प व देवांश ने 2-2 विकेट लिए, कटनी जिले ने अपनी दूसरी पारी में 04 विकेट पर 128 रन‌ बनाएं पुष्पेन्द्र सिंह ने 50 व श्री निवास ने 41 तथा अयाज अनवर ने 30 रन बनाए , नरसिहपुर जिले से गैरव ने 02 विकेट लिए। पहली पारी में बढ़त के आधार पर कटनी जिले ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । वही एक अन्य मैच में जबलपुर बी ने दूसरे दिन 14 रनों पर 1 विकेट आगे खेलते हुए मात्र 98 रनों पर अपने सभी विकेट गंवा दिए , सूर्या ने नाबाद 34 रनों की पारी में 02 छक्के व 04 चौंक लगाए, आदित्य मिश्रा ने 24 रन बनाए, जबलपुर ए से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक भोमले ने 03, निखिल सिंह, अमित राजपूत व जयंत अवस्थी ने 2-2-2 विकेट लिए। जबलपुर ए ने पहली पारी में 325 रनों की बढ़त के आधार पर जबलपुर बी को पराजित कर दिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। दिनांक– 07 से 08/01/2022 को पहला सेमीफाइनल मैच जबलपुर ए विरुद्ध ‌कटनी जिले ‌के मध्य प्रातः 09 बजे से नीमखेड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related posts

कॉर्पोरेट राउंड में नगर निगम भोपाल ने फगीटो मावरिक को 4 विकेट से हराया, गोविन्दपुरा इंडस्ट्रियल ने डॉक्टर रज़ा सेंट्रल होम को 5 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

3rd DEAF के एफ सी इंटर जोन क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

“38 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम दिवस ही मध्य प्रदेश डाइविंग टीम का शानदार स्वर्णिम प्रदर्शन”

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment