Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर ने छिंदवाड़ा जिले को 40 रनों से पराजित कर खिताब जीता

जबलपुर सम्भागीय क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला ‌बालक वर्ग ‘U’ ,23 वर्षीय दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता- 2022-23 में जे डी सी‌ ए सचिव धर्मेश पटेल द्वारा जारी विज्ञप्ति में दिनांक- 14 से 16/02/20622 16-13/02/2022 (तीन दिवसीय) से जबलपुर विरुद्ध छिंदवाड़ा जिले के मध्य खेले जा रहे फाइनल मैच में छिंदवाड़ा जिले को 40 रनों से पराजित कर खिताब जीता। तीसरे दिन 03 विकेट पर 151 रनों से आगे खेलते हुए जबलपुर जिले ने अपनी दूसरी पारी में 59 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 221 रन बनाए तथा 61 ओवरों में 339 रनों का लक्ष्य छिंदवाड़ा जिले के समक्ष रखा, जबलपुर जिले से कप्तान निखिल सिंह ने 57 रन तथा शुभांक पांडे ने 27 रनो की पारी खेली, छिंदवाड़ा जिले से मंगेश यादव ‍व वंदित जोशी ने 3-3 विकेट लिए । अपनी दूसरी पारी में जीतने के लिए 61 ओवरों में 339 रनों को बनाने में 57.03 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 298 रन ही बना सकी तथा 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा। छिंदवाड़ा जिले से मंगेश यादव ने 69(3×4)(3×6).
रन , सागर यादव, पूरनाक पवार ‌ ने 31-31 रन, शांतनू राजपूत 29, वंदित जोशी , श्रीमंत पाटनकर ने 20 व 21 रन बनाए, जबलपुर जिले से अमित राजपूत ने 05 विकेट, अभिषेक बोमले वह गीत ढींगरा ने 2-2 विकेट लिए। आज के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जे.डी.सी‌.ए.सचिव धर्मेश पटेल द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई एवं छिंदवाड़ा जिले से मंगेश यादव व जबलपुर जिले से अमित राजपूत को व अंकित कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया।

Related posts

IPL की टीमें सिर्फ इतने खिलाड़ियों को ही कर पाएंगी रिटेन, BCCI ने किया खुलासा

Pradesh Samwad Team

गुजरात टाइटंस ने सीएसके को 7 विकेट से हरा दिया, गुजरात टाइटंस की प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक की कुर्सी बरकरार है

Pradesh Samwad Team

म.प्र. राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त तक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment