Pradesh Samwad
खेल

छात्र योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं : मनोज तिवारी
श्याम लाल कॉलेज में 18 दिवसीय योग शिविर

नई दिल्ली। श्याम लाल  कालेज में 18 दिवसीय (10 से 27 जून 2022 तक ) योगाभ्यास कार्यक्रम, प्राचार्य श्री रवि नारायण कार की देखरेख में चल रहा है ।
21 जून 2022 को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के अवसर  पर प्रो. कार ने उपस्थित शिक्षको व विद्यार्थियों को मानवता के लिए योग का परिचय करवाया। योग कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद श्री मनोज तिवारी ने विद्यार्थियों को योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया । इस कार्यक्रम में मां रतनी सोसाइटी की भी भागीदारी है। इस एनजीओ के अध्यक्ष डॉ राजीव चौधरी योग को बढ़ावा देने में भरपूर योगदान देते रहे हैं। योगा शिक्षिका डाॅ सुनिता पूनिया ने विभिन्न योगासनों के महत्त्व को समझाया ओर इस बात पर जोर दिया कि हम कैसे नित्य 1-2 घंटे योग करके विभिन्न प्रकार की बीमारियों से अपने आप को दूर रख सकते है।

Related posts

एम. आर. वी. क्रिकेट अकादमी द्वारका ने जीता एम.आर.वी. अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Pradesh Samwad Team

साद अंसारी वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता : रिचित चौहान के दोहरे प्रदर्शन ओर यमन की नाबाद अर्धशतकीय पारी से एन सी सी सी क्लब ने अकीरा क्लब को 3 विकेट से हराया।

Pradesh Samwad Team

मारक्रम की बेहतरीन पारी पर फिरा पानी, श्रीलंका ने 14 रन से जीता पहला वनडे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment