Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

चौहान ने सड़क दुर्घटना में दतिया जिले के 11 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया


उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश के दतिया जिले के चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन दतिया को निर्देश दिए हैं कि यदि पीड़ित परिवार संबल योजना में सहायता के पात्र हैं तो
उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन दतिया को निर्देश दिए हैं कि यदि पीड़ित परिवार संबल योजना में सहायता के पात्र हैं तो उन्हें शीघ्र इस योजना का लाभ पहुंचाया जाए। सड़क दुर्घटना में सभी मृतक दतिया जिले की भाण्डेर तहसील के पण्डोखर क्षेत्र के निवासी हैं।
गौरतलब है कि झांसी जिले के चिरगांव क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में पलट गई जिससे चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई तथा लगभग छह लोग घायल हो गए।

Related posts

12 Experten‑Tipps für den Gewinn von Progressiven Jackpots im Live‑Modus bei 1Red Casino

De la Crypto à la Victoire : Stratégies Gagnantes d’un Casino Bitcoin

Nuove Frontiere del Gioco Cloud nel 2024: Guida Tecnica Avanzata alla Scelta dell’Infrastruttura Server più Sicura e Scalabile per i Pagamenti iGaming in Ambienti Regolamentati globali e affidabili per operatori

Leave a Comment