35.8 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेशविडियो

‘घूस’ में मात्र 3 कैरेट की हीरे की रिंग देने पर भड़क गई थीं बुशरा बीबी

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी बेगम बुशरा बीबी के देश के बदनाम प्रॉपर्टी बिजनसमैन मलिक रियाज की बेटी अंबर रियाज से घूस लेने का ऑडियो वायरल हो गया है। इससे खुलासा हुआ है कि बुशरा बेगम 3 कैरेट की हीरे की रिंग दिए जाने पर भड़क गई थीं। आलम यह हो गया कि अंबर रियाज की ओर से दी गई इस रिंग को बुशरा ने लेने से मना कर दिया था। ऑडियो में मलिक रियाज और अंबर रियाज के बीच इस रिंग को लेकर कथित तौर पर बातचीत हो रही है।
इस ऑडियो को पीएमएल एन के सूचना सचिव अजमा बुखारी ने मीडिया के सामने पेश किया है। इस बीच रियाज ने इस ऑडियो की विश्‍वसनीय को खारिज कर दिया है। रियाज ने कहा कि उनके नाम का इस्‍तेमाल निजी दुश्‍मनी साधने और राजनीतिक लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। उन्‍होंने दावा किया कि यह ऑडियो फर्जी तरीके से बनाया गया है। रियाज ने कहा कि वह इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे।
5 कैरेट की डायमंड रिंग के लिए 1 करोड़ रुपये खर्च : इस कथित ऑडियो में अंबर अपने पिता रियाज से यह कह रही हैं कि उन्‍होंने बुशरा बीबी को 3 कैरेट की डायमंड रिंग भेजी थी जिसे उन्‍होंने स्‍वीकार करने से मना कर दिया है। अंबर ने कहा कि बुशरा बीबी अपनी दोस्‍त फराह खान के साथ बैठक कर रही हैं। ऐसे में एक 5 कैरेट की डायमंड रिंग का इंतजाम करना होगा। अंबर ने कहा कि 5 कैरेट की डायमंड रिंग के लिए 1 करोड़ रुपये खर्च करना होगा।
फराह ने कहा कि तत्‍कालीन प्रथम महिला बुशरा बीबी के लिए 3 कैरेट की डायमंड रिंग पहनना कोई बड़ी बात नहीं होगी। ऐसे में जिस चीज को हर कोई पहन सकता है, उसे देना उचित नहीं होगा। बेटी अंबर के ऐसा कहने पर रियाज को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बुशरा बीबी और फराह खान जो डायमंड रिंग मांग रही हैं, वह दे दो। अंबर यह कहते हुए भी सुनी जा सकती हैं कि उनकी प्रॉजेक्‍ट जो बंद पड़े हैं, उसे अगली सुबह खोल दिया जाएगा। फराह खान ने आश्‍वासन दिया कि उन्‍हें इमरान खान का फोन आया था।
‘फराह खान ने अरबों रुपये की संपत्ति जमा कर ली’ : बुशरा बीबी को लेकर इस खुलासे के बाद पाकिस्‍तान में बवाल मचा हुआ है। सत्‍तारूढ़ पीएमएल एन ने फराह खान से मांग की है कि अगर इमरान खान एक ईमानदार व्‍यक्ति हैं तो वह वापस पाकिस्‍तान लौट आएं। उसने कहा कि जब इमरान खान सत्‍ता में थे तब फराह खान ने अरबों रुपये की संपत्ति जमा कर ली थी। यही नहीं फराह खान अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग भी कराती थीं।

Related posts

इंस्टाग्राम पर मिली सिंगापुर को धमकी- दोहरा सकते हैं 9/11 हमला!

Pradesh Samwad Team

UAE की रक्षा के लिए ‘सुपरडील’ साइन कर सकता है इजरायल! हूती मिसाइलों से बचाएगा आयरन डोम का ‘लौह कवच’

Pradesh Samwad Team

अमेरिकी संसद में 14 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय सिख दिवस’ घोषित करने के लिए प्रस्ताव पेश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment