Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

ग्वालियर-चंबल इलाके में बाढ़ से हालात खराब, CM शिवराज आज करेंगे हवाई सर्वे


भोपाल. मध्य प्रदेश का ग्वालियर-चंबल इलाका भीषण बाढ़ (Flood) की चपेट में हैं. श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर बाढ़ से बुरी तरह घिरे हुए हैं. राहत और बचाव कार्य में शासन-प्रशासन, NDRF, SDRF के बाद अब सेना भी उतर आयी है. सैकड़ों गांव पानी में घिर गए हैं. उनका संपर्क चारों ओर से कट गया है. हजारों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं. जिन्हें निकालकर सुरक्षित जगहों और शिविरों में पहुंचाया जा रहा है. हर तरफ बाढ़ का तांडव है. सीएएम शिवराज आज बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा करने जा रहे हैं. वो दोपहर 12 बजे ग्वालियर जाएंगे. यहां से पूरे ग्वालियर-चंबल इलाके का हवाई दौरा कर हालात का जायजा लेंगे. सीएम शिवराज ग्वालियर दौरे के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे. वो शाम 4:00 बजे दिल्ली पहुंचेंगे.

Related posts

Strategie vincenti alla roulette mobile: scegli il sistema giusto per vincere

5 Vinkkiä Jackpottien Valloittamiseen Rizk Casinolla

Bankroll Management Voor Get Game Process Betandyou Casino NL Play for Real

Leave a Comment