28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

के एफ सी वीमेन्स 3rd टी 20 नेशनल डेफ क्रिकेट चेम्पियनशिप 2022 : महाराष्ट्र ने फाइनल में उत्तरप्रदेश को हरा जीता खिताब

इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन और द डेफ इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउन्सिल के संयुक्त तत्वाधान में के एफ सी वीमेंस 3rd टी 20 नेशनल डेफ क्रिकेट चेम्पियनशिप 2022 में आज प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच कर्नाटक और उत्तरप्रदेश के मध्य खेला गया। उत्तरप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 ओवर में बगैर कोई विकेट खोए 140 रन बनाए । प्रतिमा ने नाबाद 81 और शावी ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली। जवाबी पारी खेलने उतरी कर्नाटक की टीम 10 ओवर 3 विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी। अपर्णा ने 56 रन बनाए। उत्तरप्रदेश की तरफ से शावी ने 1 विकेट लिया। इस तरह उत्तरप्रदेश ने कर्नाटक को 36 रन से हरा फाइनल में प्रवेश किया। वही आज मै दूसरा सेमीफाइनल महाराष्ट्र और हरियाणा के मध्य खेला गया। महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बलेबाजी करने का फैसला किया और 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 105 रन बनाए। नीलम ने 59 और फौज़िया ने 24 रन की पारी खेली। अंजली और शालिनी ने 1 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी हरियाणा की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। प्रियंका ने 21 और शालिनी ने 18 रन बनाए। अल्पना और धर्या ने 1 1 विकेट लिया। इन तरह महाराष्ट्र ने 50 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।। फाइनल मुकाबला: महाराष्ट्र विरुद्ध उत्तरप्रदेश प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के मध्य खेला गया। उत्तरप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 55 रन बनाए। आँचल गुप्ता ने 27 रन बनाए। महाराष्ट्र की तरफ से अल्पना और चांदनी ने 1 1 विकेट लिया। महाराष्ट्र ने जरूरी रन 5.5 ओवर में 58 रन बनाकर खिताब पर कब्ज़ा जमा लिया। निदा को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। ओस अवसर पर आई डी सी ए के कोच देवदत्त बघेल द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।

Related posts

75 करोड़ सूर्य नमस्कार होने पर संकल्प पूर्ति दिवस का आयोजन

Pradesh Samwad Team

बालिका सुपर इवेंट का खिताब मध्यप्रदेश को – 12वीं जूनियर नेशनल ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट ईएमपीएल और अलहम्द मेडिकल सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment