Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

कड़कती धूप में निकलने से पहले इस्तेमाल करें सनस्क्रीन रखें खास ध्यान

गर्मी का मौसम शुरु हो गया है। धूल, मिट्टी और बाहर के प्रदूषण के कारण चेहरे का निखार जाने लगता है। सूर्य की सीधी किरणें आपके चेहरे को खराब कर सकती हैं। सनबर्न से बचने के लिए भी आप चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद जिंक ऑक्साइड, टाइटेनियम ऑक्साइड चेहरे को सूर्य की खतरनाक यू.वी किरणों से बचाते हैं। लेकिन त्वचा पर सनस्क्रीन इस्तेमाल करने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए…
एसपीएफ(SPF) का रखें ध्यान : चेहरे पर कोई भी सनस्क्रीन इस्तेमाल करने से पहले आप एसपीएफ का ध्यान रखें। एसपीएफ वो मापदंड है जिसके अनुसार, आप एसपीएफ का चुनाव कर सकते हैं। यह चेहरे को यूवीबी(UVB) की हानिकारक किरणों से बचाता है। 15-30 का एसपीएफ चेहरे के लिए फायदेमंद है और चेहरे को सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।
स्किन के मुताबिक चुनें : एसपीएफ स्किन पर लगाने से पहले ये देख लें कि ये आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। ऑयली स्किन वालों के लिए जेल या स्प्रे वाला सनस्क्रीन ही खरीदे। सूर्य की अल्ट्रावॉयेट किरणों से बचाने में ये आपकी मदद करते हैं। जेल वाला सनस्क्रीन लगाने से स्किन ज्यादा ऑयली नहीं दिखेगी।
रंग को ध्यान में रखकर ही चुनें : चेहरे की रंगत के हिसाब से ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सांवले रंग की स्किन के लिए 6-15 तक के एसपीएफ का ही इस्तेमाल करें। यदि आपका रंग ज्यादा गौरा है तो आप 30-50 तक का एसपीएफ इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपकी स्किन ज्यादा डार्क है तो आप 2-10 तक का एसपीएफ इस्तेमाल कर सकते हैं।
मैट फिनिश सन्सक्रीन का करें इस्तेमाल : मैट फिनिश वाला सनस्क्रीन आपके चेहरे पर ताजगी बनाए रखेगा। सूर्य की तेज किरणों में जाने से 30 मिनट पहले चेहरे पर मैट वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। त्वचा धूप से होने वाले नुकसान बचेगा।

Related posts

पार्टनर की ये आदतें बताती हैं कि प्यार वाले रिश्तों में इनसिक्‍योरिटी होना कोई असामान्य बात नहीं है

Pradesh Samwad Team

शादी के शुरूआती महीनों में हर पति-पत्नी करते हैं ये गलतियां, नवविवाहित जोड़े ध्यान दें!

Pradesh Samwad Team

आपके बॉयफ्रेंड के कुछ और ही इरादे हैं जो बताते हैं 4 इशारे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment