Pradesh Samwad
Uncategorized

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : टैगोर टी-10 दिन के पहले मैच में टैगोर क्लब के अभिषेक सांगवान, दूसरे मैच में आई के कलेक्शन बरेली उत्तर प्रदेश के हर्ष राणा और तीसरे मैच में एसबीआई के जतिन सक्सेना बने मैन ऑफ द मैच

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के आरएनटीयू स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 में आज तीन मैच खेले गए। मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन में देश भर की प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा भागीदारी की जा रही है। जिसमें प्रमुख रुप से मुख्य प्रायोजकों के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एलआईसी, मैक्जिम, सांची दुग्ध संघ सहित 25 सहप्रायोजकों की भागीदारी शामिल है। आज पहला मैच टैगोर क्लब और मास्टर इलेवेन के मध्य खेला गया मास्टर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टैगोर क्लब के बल्लेबाज अभिषेक सांगवान के 33 गेंद पर 72 रन, समी दीवान के 16 गेंद पर 40 रन और प्रांजल पुरी के 9 गेंद पर 26 रन की मदद से 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 141 रन बनाए। मास्टर इलेवेन के गेंदबाज विवेक सूर्यवंशी ने 2 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट, भारत तलरेजा एक ओवर में 12 रन देकर एक विकेट और मनोज मनवानी ने 2 ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लेने में सफलता हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मास्टर्स इलेवेन के बल्लेबाज कुणाल गौतम के 8 गेंद पर 11 रन, आदित्य मुलमुले के 10 गेंद पर 8 रन और विकास शर्मा के 4 गेंद पर 6 रन की मदद से 10 ओवर में आठ विकेट पर मात्र 61 रन ही बना सके। टैगोर क्लब के उस्मान अली ने 2 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट, दीपेंद्र सिंह ने 2 ओवर में 6 रन देकर एक विकेट और शिवम द्विवेदी ने 2 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट झटके। टैगोर क्लब ने यह मैच 80 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया। टैगोर क्लब के अभिषेक सांगवान को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव समीर चौधरी और धीरेंद्र करोसिया के हाथों मैन आफ द मैच और ग्रिट स्पोर्ट की तरफ से गिफ्ट हैंपर दीया गया।
दिन का दूसरा मैच आई के कलेक्शन बरेली उत्तर प्रदेश और जयपुर के मध्य खेला गया। आई के कलेक्शन बरेली उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आई के कलेक्शन बरेली उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज पारस राज्य के 32 गेंद पर 65 रन, हर्ष राणा के 24 गेंद पर 61 रन और अब्दुल जीशान के 5 गेंद पर 15 रन की मदद से 10 ओवर में 3 विकेट पर 146 रन बनाएं। जयपुर के गेंदबाज दीपक गौर ने 2 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट और हिमांशु शर्मा ने 2 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे जयपुर के बल्लेबाज अमन राजावत के 22 गेंद पर 46 रन, नरेंद्र सिंह के 11 गेंद पर 30 रन और रजत चौधरी के 11 गेंद पर 27 रन की मदद से 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। आई के कलेक्शन बरेली उत्तर प्रदेश के गेंदबाज पुष्पेंद्र ने 2 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट, निशु पटेल ने 2 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट और एम जुनैद ने 2 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिए। आई के कलेक्शन बरेली उत्तर प्रदेश ने यह मैच 17 रनों से जीत लिया। आई के कलेक्शन बरेली उत्तर प्रदेश के हर्ष राणा को शानदार बल्लेबाजी के लिए विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर अहिरवार और धीरेंद्र करोसिया के हाथों मैन आफ द मैच और ग्रिट स्पोर्ट की तरफ से गिफ्ट हैंपर दीया गया।
दिन का तीसरा मैच जयपुर और एसबीआई के मध्य खेला गया। जयपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जयपुर के बल्लेबाज अमन प्रजापत के 17 गेंद पर 45 रन देवेंद्र शर्मा के साथ में पर 11 रन और आयुष के 15 गेंद पर 70 रन की मदद से 10 ओवर में आठ विकेट पर 7 रन बनाए। एसबीआई के गेंदबाज विजय कुमार ने 2 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट जतिन सक्सेना ने 2 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट और मनजीत कुमार सिंह ने 2 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसबीआई के बल्लेबाज एंथोनी लुईस के 16 गेंद पर 42 रन जतिन सक्सेना के नाबाद 9 गेंद पर 30 रन और अभिषेक बकोरिया के 12 गेंद पर 21 रन की मदद से 8 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 112 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। जयपुर के गेंदबाज जय गोयल ने 2 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट और रजत चौधरी ने 2 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिए। एसबीआई के जतिन सक्सेना को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार के हाथों मैन आफ द मैच और ग्रिट स्पोर्ट की तरफ से गिफ्ट हैंपर दीया गया।

Related posts

Winnita Casino: La Piattaforma di Gaming Online Che Trasforma il Vissuto del Player

Lanista Casino: Your Top Destination for Authentic Gaming Quality

Spinando Casino – Ihre beste Wahl für hochwertiges Online-Glücksspiel

Leave a Comment