Pradesh Samwad
Uncategorized

एशिया कप में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा, पाकिस्तान हुआ बाहर

हॉकी एशिया कप-2022 में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर ज़बरदस्त जीत हासिल की है. इसी के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है. खास बात ये है कि भारत की इस जीत के साथ पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है और वह वर्ल्डकप-2023 से बाहर हो गया है.
एशिया कप 2022 के नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में बड़ी जीत की जरूरत थी. टीम इंडिया ने ऐसा ही किया और 16-0 के स्कोर से जीत दर्ज की. भारत ने इस मैच में शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पहले क्वार्टर में ही गोल दागा. इसके बाद टीम इंडिया ने स्कोर की रफ्तार को बढ़ाया, पहले क्वार्टर में भारत का स्कोर 3-0 था, जो दूसरे क्वार्टर में 6-0 हुआ. तीसरे क्वार्टर में ये स्कोर 10-0 और अंत में स्कोर 16-0 तक गया. इसी के साथ टीम इंडिया की इंडोनेशिया पर दमदार जीत दर्ज हुई. इस मैच का असर 2023 में होने वाले हॉकी वर्ल्डकप पर भी पड़ा है. क्योंकि यहां बड़े अंतर से मैच जीतने वाली टीम वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर जाती. अब भारत ने जीत दर्ज कर ली है, तो वह वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर गया है और पाकिस्तान बाहर हो गया है. भारत के क्वालिफाई करने के अलावा जापान, कोरिया और मलेशिया भी वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर गई हैं. जबकि पाकिस्तान का पत्ता वर्ल्डकप से कट गया है. वहीं अगर इस एशिया कप की बात करें तो जापान और भारत नॉकआउट मैच के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.
एशिया कप की टैली में जापान के 9 प्वाइंट हैं, जबकि भारत के 4 प्वाइंट हैं. भारत ने अभी तक इस एशिया कप में 19 गोल किए हैं, जबकि 6 गोल खाए हैं. ऐसे में उसका स्कोर +13 का है, जिसकी वजह से उसे आगे बढ़ने में मदद मिली है.

Related posts

Plataformas de Casino Digitales con VISA: El Medio de Transacción Preferido para Divertirse

Goldzino – Deres Totale Guide til Vårt Casino-Plattform

Red Baron: Das berühmte Slot-Spiel featuring authentischem Flair

Leave a Comment