Pradesh Samwad
EDUCATIONमध्य प्रदेश

एलएनसीटी में हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत सुन्दरकाण्ड पाठ एवम् माता के भजन के साथ

भोपाल। राजधानी के कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी और रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी कॉलेज में मंगलवार को गुड़ी पाड़वा चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवाद 2081 हिन्दू नववर्ष के मौके पर सुन्दरकाण्ड पाठ और देवी भजन का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी शैक्षिणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ व विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।

यूनिवर्सिटी के चांसलर जय नारायण चौकसे ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को आज हमारा नववर्ष प्रारंभ होता है। यह भारतीय नव वर्ष है। हमें इसे बड़ी ही प्रसन्नता एवं उत्साह के साथ मनाना चाहिए। साथ ही नए वर्ष पर कुछ नये ,नये कार्य, राष्ट्रीय हित,में विद्यार्थी हित में कुछ नया करने का संकल्प लेना चाहिए। यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर डॉ. अनुपम चौकसे ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि यह सृष्टि 1 अरब 96 करोड़ 8 लाख 53 हजार 125 वर्ष की हो गई है।

इस शुभ अवसर पर विवि की वाइस चांसलर पूनम चौकसे, कार्यकारी निदेशक डॉ. श्वेता चौकसे, डायरेक्ट पूजाश्री चौकसे, वाइस चांसलर डॉ. एन. के. थापाक, कार्यकारी निदेशक धर्मेन्द्र गुप्ता और रजिस्ट्रार ए.के. सोनी ने समस्त स्टाफ को बधाई एवम् शुभकामना दी

Related posts

Comment profiter des bonus sans dépôt ? Guide pratique pour transformer de l’argent gratuit en gains réels sur les meilleurs casinos en ligne

Desktop vs Mobile dans l’iGaming : Tendances de performance, d’engagement et d’évolution du marché

Guide complet : comment vérifier la certification RNG des casinos modernes et garantir la sécurité de vos paiements