Pradesh Samwad
देश विदेशविडियो

एयरपोर्ट पर मची भगदड़ : इजरायल से निशानी के तौर पर बम लेकर जाना चाहता था अमेरिकी परिवार


इजरायल से अमेरिका जा रहे एक परिवार के बैग में बम मिलने से बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गई। अमेरिकी परिवार इस बम को यादगार के तौर पर इजरायल से अपने देश लेकर जा रहा था। हालांकि, उन्हें यह अंदेशा नहीं था कि उनके बैग में रखी लोहे की वस्तु एक जिंदा बम है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में बेन गुरियन एयरपोर्ट पर घबराये यात्री इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस भगदड़ में एक यात्री को चोट भी लगी है। जांच के बाद इजरायली पुलिस ने अमेरिकी परिवार को यात्रा करने की इजाजत दे दी।
गोलान हाइट्स की यात्रा के दौरान मिला था बम : जुइस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह अमेरिकी परिवार इजरायल की यात्रा करने के लिए पहुंचा था। इस परिवार में शामिल एक बच्चे को गोलान हाइट्स का दौरा करते समय एक जिंदा बम मिला था। परिवार को यह नहीं पता था कि लोहे की बनी यह वस्तु एक जिंदा बम है। ऐसे में उन्होंने एक स्मारिका के तौर पर इस बम को अमेरिका लेकर जाने के लिए अपने लगेज में पैक कर लिया।
एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान बम देखकर मची भगदड़ : अखबार ने बताया कि एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान जब उन्होंने अपने सामान को सुरक्षा कर्मचारियों को दिखाया तो सबके होश उड़ गए। अधिकारियों ने तुरंत इलाके को खाली करने का आदेश दिया और अमेरिकी परिवार को अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद बम को निष्क्रिय करने के लिए बम डिस्पोजल स्कॉड को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट पर जारी चेतावनी को वापस ले लिया गया।
परिवार को पूछताछ के बाद फ्लाइट में चढ़ने की मिली इजाजत : इजरायली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि बेन गुरियन हवाई अड्डे पर मची भगदड़ में एक यात्री घायल हो गया। यह यात्री बैगेज के कन्वेयर बेल्ट से टकराकर गिर गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि सुरक्षा अधिकारियों ने परिवार से पूछताछ के बाद फ्लाइट पर चढ़ने की अनुमति दे दी। इजरायल में आतंकी खतरे को देखते हुए हुए विमानों में सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जाता है। गोलान हाइट्स को लेकर इजरायल और सीरिया के बीच 1967 और 1973 में दो बार युद्ध भी हो चुका है।

Related posts

रूसी हमले के 60 दिन बाद पहली बार अमेरिकी विदेश मंत्री पहुंचे यूक्रेन

Pradesh Samwad Team

नए पीएम ने जारी किया पासपोर्ट, पूर्व पीएम नवाज शरीफ के फिर से पाकिस्तान लौटने का रास्ता साफ

Pradesh Samwad Team

कज़ान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पीएम मोदी से मुलाकात

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment