25.1 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

एमपी में इंदौर के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं

एमपी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके इंदौर से 125 किमी दूर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में महसूस किया गया है। नेशनल सेंटर पर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह झटके सुबह में 4.53 बजे महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। अभी तक प्रदेश में भूकंप से कोई जनहानि की खबर नहीं है। वहीं, ज्यादातर लोगों को यह महसूस भी नहीं हुआ है। स्थानीय अधिकारियों भी अभी भूकंप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
भूकंप के झटके वाला यह इलाका निमाड़ कहलाता है। इसमें कई जिले आते हैं। नेशनल सेंटर पर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन के पांच किलोमीटर अंदर था। वहीं, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे। सुबह की वक्त होने की वजह से लोग ज्यादातर लोग जाग गए थे। झटके महसूस होने के बाद खलबली मच गई।

Related posts

Guide ultime : Parier sur le tennis selon la surface avec les meilleurs casinos en ligne — focus Live Dealer

Cinema e Casinò Online: Il Divario tra la Realtà sul Grande Schermo e la Vera Esperienza Digitale

आसमान में छाए रहेंगे बादल, कहीं-कहीं होगी बारिश, रात का तापमान बढ़ा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment