Pradesh Samwad
देश विदेश

एक साल में 39 बार बुलाई एम्बुलेंस, पैदल चलने से बचने के लिए इमरजेंसी नंबर डायल करता था शख्स


ताइवान का एक व्यक्ति सुपरमार्केट से अस्पताल जाने के लिए कई बार एम्बुलेंस बुला चुका है। उसका इरादा इलाज कराने का नहीं बल्कि एम्बुलेंस का इस्तेमाल ‘फ्री टैक्सी’ के रूप में करने का है। वह चाहता है कि एम्बुलेंस उसे सुपरमार्केट से पिक करे क्योंकि वह ‘घर तक पैदल चलकर नहीं जाना चाहता’, जो अस्पताल के ठीक बगल में है। ऐसे में सवाल ये भी उठ सकते हैं कि उसके घर से सुपरमार्केट कितनी दूर है? ये दूरी सिर्फ 200 मीटर की है।
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब पिछले साल रेकॉर्ड की जांच की गई तो पता चला कि वांग सरनेम वाला व्यक्ति साल में 39 बार मुफ्त टैक्सी के रूप में एम्बुलेंस का इस्तेमाल कर चुका है। वांग ने बार-बार बीमार होने का बहाना बनाकर उसे अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई। वांग के नाटक का खुलासा तब हुआ जब अस्पताल ने देखा कि वह हर बार एम्बुलेंस बुलाने के बाद बिना चेक-अप कराए ही अपने आप अस्पताल से चला गया।
पुलिस ने दी चेतावनी : चिकित्सा कर्मचारियों ने पुलिस को वांग के सार्वजनिक सेवाओं का गलत इस्तेमाल करने के बारे में सूचित किया। इस पर वांग ने पुलिस को अपशब्द कहे। पुलिस ने उसे चेतावनी दी है कि अगर वह एक बार फिर अपनी सुविधा के लिए सामाजिक संसाधनों का गलत इस्तेमाल करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। आपातकालीन रोगियों को ताइवान में निकटतम अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को नि: शुल्क बुलाया जा सकता है।
जब स्ट्रेचर से उठकर भागा शख्स : इससे पहले जुलाई में एक शख्स का स्ट्रेचर से उठकर एम्बुलेंस से भगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। लोगों ने दावा किया था कि शख्स बेहद नशे में था लेकिन वह मेडिकल हेल्प नहीं चाहता था। हालांकि यह साफ नहीं हुआ था कि व्यक्ति एम्बुलेंस से क्यों भागा लेकिन वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर दावा किया था कि वह किसी भी तरह के मेडिकल फीस का भुगतान करने से बच रहा था।

Related posts

यूक्रेन के साथ बने रहेंगे… NATO समिट में बोले बाइडेन

Pradesh Samwad Team

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को कैलिफोर्निया के अस्पताल से मिली छुट्टी

Pradesh Samwad Team

UAE के बाद अब बहरीन में भी बनेगा भव्य मंदिर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment