Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

एक दिन में मिले 1577 मरीज, भोपाल में एक साथ 28 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को राज्य में 1577 कोरोना पॉजिटिव मिले और एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5044 पहुंच गई। सबले ज्यादा मरीज इंदौर और भोपाल में मिले हैं। पिछले तीन दिनों से भोपाल में संक्रमण की रफ्तार इंदौर से भी तेज हुई है। शुक्रवार को भी राजधानी में 28 बच्चों की एक साथ कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मचा हुआ है।
शुक्रवार को इंदौर में 618 और भोपाल में कोरोना के 347 नए मरीज मिले हैं। जबलपुर में 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छिंदवाड़ा में 15 और रीवा में 8 नए केस मिले हैं। सागर में 36, दतिया जिले में 16, शिवपुरी 10, मुरैना में 17 और श्योपुर में 4 नए मरीज मिले हैं। रतलाम में 24 पॉजिटिव मिले।
भोपाल में 28 बच्चों के अलावा आठ डॉक्टर और दो आईएएस भी संक्रमित पाए गए हैं। इंदौर में 618 नए मरीज मिले हैं। इनके साथ ही अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2221 हो गई है। साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 6.73% प्रतिशत हो गई है जो एक दिन पहले 6.63 प्रतिशत थी।
ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन एक दिन में मिले मरीजों की संख्या सौ से ज्यादा रही। शुक्रवार को यहां 111 नए मरीज मिले। जयारोग्य अस्पताल के दो डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें मेडिसिन विभाग में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक भी शामिल हैं जो पिछले एक सप्ताह से अस्पताल अधीक्षक का प्रभार संभाल रहे थे।
शुक्रवार को सागर में सेना के आठ जवान सहित 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। संक्रमितों में 18 महिलाएं भी शामिल हैं। जनवरी महीने के पहले सात दिनों में 112 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। रतलाम में लगातार तीसरे दिन एक दर्जन से ज्यादा मरीज मिले हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 47 हो गई है।

Related posts

Comment les programmes de fidélité transforment les trajets en or : le succès des jeux de table mobiles pendant les fêtes

Quand la musique devient mise ? Analyse comparative des bandes‑son originales qui transforment l’expérience de jeu en ligne

L’expérience mobile qui séduit : comment les sites de jeux allient design fluide et paiement sécurisé cet été

Leave a Comment