25.3 C
Madhya Pradesh
October 20, 2026
Pradesh Samwad
Uncategorized

ऋतिक संग डांस के सवाल पर सैफ का जवाब-‘अगर डांस ही करना होता तो ‘विक्रम वेधा’ का रीमेक नहीं करता’


बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान 19 साल बाद एक बार फिर ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। सैफ और ऋतिक तमिल सुपरहिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों अभिनेताओं ने साल 2002 में आई फिल्म ‘ना तुम जानो ना हम’ में साथ काम किया था। फिल्म के रिलीज होने से पहले सैफ ने अपने को-स्टार ऋतिक रोशन की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने कहा-‘अगर उन्हें ऋतिक के साथ डांस करना होता तो वो ‘विक्रम वेधा’ फिल्म के रिमेक में काम नहीं करते। सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा- हमने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है और यह काफी चुनौतीपूर्ण किरदार होने वाला है। ऋतिक एक बेहतरीन एक्टर और डांसर हैं। इसलिए मुझे उनके सामने टिकने के लिए सुबह उठकर मेहनत करनी पड़ेगी।’
बता दें कि ‘विक्रम वेधा’में आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में माधवन ने विक्रम नाम के पुलिसवाले और विजय सेतुपति ने वेधा नाम के गैंगस्टर का किरदार निभाया था। हिंदी रीमेक को तमिल डायरेक्टर पुष्कर और गायत्री ही बनाने जा रहे हैं।

Related posts

Villento Online Casino: Your Portal to Premium Gambling Experience

Plinko: Det Fullstendige Spillet som Blander Simpel Spillmekanikk med Engasjerende Utganger

IvyBet Casino: Uw Destinatie Voor Premium Internet Speelplezier

Leave a Comment