Pradesh Samwad
Uncategorized

उपराष्ट्रपति नायडू तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में गैबॉन पहुंचे

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तीन देशों गैबॉन, सेनेगल और कतर की यात्रा के पहले चरण में सोमवार को गैबॉन पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने किया, ‘‘विशेष स्वागत। लिबरेविले, गैबॉन पहुंचने पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का गैबॉन के प्रधानमंत्री रोज क्रिस्टीन ओसुका रापोंडा और वित्त मंत्री माइकल मूसा अदामो ने स्वागत किया। उपराष्ट्रपति की तीन देशों की यात्रा का पहला चरण।”
भारत के किसी उपराष्ट्रपति द्वारा इन तीनों देशों की यह पहली यात्रा है। यह गैबॉन और सेनेगल की पहली उच्चस्तीय यात्रा है। गैबॉन में नायडू प्रधानमंत्री रापोंडा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति अली बोंगो ओडिम्बा और अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे। वह इन देशों के उद्यमियों से भी मिलेंगे।

Related posts

Rollchain Gaming: Jouw Ultieme Bestemming ten behoeve van Crypto Gaming

Platforma NV – Kompleksowy Przewodnik po Witrynie Hazardowej Współczesnej Generacji

Incognito Casino: Your Portal to Premium Private Gaming

Leave a Comment