Pradesh Samwad
ज़रा हटके

इस घोड़ी के हैं अपनी मालकिन जैसे बाल, दोनों लगती हैं जुड़वा


ये तो सेम-सेम लग रहे हैं : घोड़ों के बारे में यह कहा जाता है कि उससे वफादार जानवर कोई होता ही नहीं। हालांकि इसके साथ-साथ डॉगी का नाम भी लिया जाता है। लेकिन कई बार इंसान अपने इन पालतू जानवरों से इतना ज्यादा प्यार कर लेता है कि या तो वो उन जैसा हो जाता है, या जानवर उस इंसान जैसे हो जाते हैं। ऐसा ही नियोमी के साथ है। उनके पास एक खूबसूरत सी घोड़ी है लेकिन जब आप उन दोनों को देखोगे तो आपको लगेगा कि अरे ये दोनों तो जुड़वा हैं।
दोनों के एक जैसे हैं बाल : नियोमी नीदरलैंड्स की रहने वाली हैं। उनके और उनकी घोड़ी दोनों का हेयरस्टाइल भी एक जैसा ही है। दोनों के बाल कर्ली हैं।
बचपन से खरीदना चाहती थी : नियोमी ने अपने इंटरव्यूज में बताया है कि वो जब छोटी थी तब से ही वो घोड़ी खरीदना चाहती थी। जब उन्होंने पहली बार अपनी इस घोड़ी को देखा तो उन्हें पहली नजर में ही उससे प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे लगा मानों वो उनके सपने पूरे करने आई हो।
स्ट्रॉम रखा है इसका नाम : उन्होंने अपनी इस घोड़ी का नाम स्ट्रॉम रखा है, इसका मतलब होता है तूफान।
5 वर्ष हो चुके हैं दोस्ती को : नियोमी और स्टॉर्म की दोस्ती को 5 साल हो चुके हैं। वो कहती हैं, ‘वो बहुत प्यारी है, मैं उसपर विश्वास कर सकती हूं।’
बड़े प्यार से करवाती है फोटोशूट : नियोमी इंस्टा पर अपने और स्टॉर्म की तस्वीरे शेयर करती हैं। उन्होंने उसके साथ कई फोटोशूट करवाए हैं। नियोमी बताती हैं कि फोटोशूट के दौरान स्टॉर्म काफी शांत रहती है। वो बड़े ही प्यार से फोटोशूट करवाती है। इंस्टा पर नियोमी के 58 फॉलोअर्स हैं।
दोनों साथ करते हैं मस्ती : नियोमी, स्टॉर्म के साथ काफी समय बीताती हैं। दोनों को एक-दूसरे के साथ रहना काफी पसंद है। नियोमी उसके साथ वॉक पर जाती हैं। इन दोनों की जोड़ी एक तरह से जानवर और इंसान के प्यार को बयां करती है।

Related posts

रोबोट ने खिलाड़ियों के साथ जो किया वो देख आपका दिमाग भी सोच में पड़ जाएगा

Pradesh Samwad Team

1 नवंबर से होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव, आम आदमी की जिंदगी पर होगा सीधा असर!

Pradesh Samwad Team

हवा में प्‍यार और …, एयरलाइन ने निकाला 45 मिनट वाला प्‍लान, जानें कितना देना होगा पैसा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment