Pradesh Samwad
देश विदेश

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बाद अब चांद और मंगल पर फिल्म शूटिंग को तैयार, रूसी डायरेक्टर का ऐलान


रूसी फिल्म निर्देशक क्लिम शिपेंको ने ऐलान किया है कि वह अब चंद्रमा और मंगल पर शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। हाल में ही उन्होंने 12 दिनों तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक फिल्म की शूटिंग की है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में फिल्म की शूटिंग ने सिनेमा की संभावनाओं के बारे में उनके विचारों को बदल दिया है। वे अब सभी संभावनाओं के पार जाकर फिल्म की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं।
12 दिनों में की 30 घंटे की शूटिंग : शिपेंको ने एक्ट्रेस यूलिया पेरसिल्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर द चैलेंज नाम की फिल्म के लिए 12 दिनों में 30 घंटे से ज्यादा की शूटिंग की। रूसी डायरेक्टर अपनी क्रू के साथ पिछले रविवार को धरती पर वापस लौटे थे। रूसी मीडिया ने ‘द चैलेंज’ की तारीफ करते हुए इसे पहली स्पेस मूवी करार दिया।
मंगल और चांद पर शूटिंग के लिए तैयार : रूसी डायरेक्टर ने चंद्रमा पर फिल्म शूट करने की संभावनाओं के बारे में सवाल पर कहा कि हम तैयार हैं। हमारा मानना है कि स्पेस सिनेमा को स्पेस में ही फिल्माया जाना चाहिए। अगर आप चंद्रमा के बारे में पूछ रहे हैं तो हम वहां भी जाने को तैयार हैं, अगर आप मंगल की बात कर रहे हैं तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि फिल्मों को स्टूडियों में क्यों फिल्माया जाना चाहिए।
रूस में फिल्म की हो रही खूब तारीफ : रूसी मीडिया ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फिल्माई गई इस फिल्म की खूब कवरेज भी की है। जब बिजनेस टॉयकून एलन मस्क और जेफ बेजोस रॉकेट लॉन्च कर सुर्खियां बटोर रहे हैं, तब रूस को अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में देरी, दुर्घटनाएं और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है। रूस खुद के अंतरिक्ष स्टेशन को लॉन्च करने की तैयारी भी कर रहा है।
एक्ट्रेस बोलीं- हर सेकेंड एक बड़ी खोज थी : एक्ट्रेस यूलिया पेरसिल्ड ने कहा कि अंतरिक्ष में शूट करना हर सेकंड एक बड़ी खोज थी। पेरसिल्ड इस मूवी में एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उन्हें एक अंतरिक्ष यात्री के जीवन को बचाने के लिए अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने के लिए कहा जाता है। शिपेंको ने कहा कि आईएसएस पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने हमें काफी सहयोग दिया।

Related posts

रक्षा बजट : सेना पर 1523 अरब रुपये खर्च करने का ऐलान, पाकिस्तान के रक्षा बजट में 11 फीसदी का इजाफा

Pradesh Samwad Team

कोरोना से ठीक होने के बाद भी ओमीक्रोन से संक्रमित होने का खतरा, स्टडी में डराने वाला खुलासा

Pradesh Samwad Team

एक्सप्रेसवे पर बने पुल का 500 मीटर हिस्सा गिरा, चार लोगों की मौत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment