28.3 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

‘आप के श्राप से लोग मरते हैं तो पाकिस्तान को क्यों नहीं देतीं’- साध्वी प्रज्ञा को कांग्रेस की सलाह

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा (BJP MP Sadhvi Pragya) और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोपों के बीच अब पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। वायरल वीडियो पर कांग्रेस के तंज से गुस्साई साध्वी ने अपनी श्राप शक्ति का दावा किया तो कांग्रेस (Congress Advice to Sadhvi Pragya) ने कह दिया कि आप इसका इस्तेमाल कोरोना और पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं करतीं।
बुधवार को साध्वी प्रज्ञा ने दावा किया था कि उनके श्राप से लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने एक पुराने वाकये की चर्चा करते हुए कहा था कि एक व्यक्ति ने उन्हें जिंदा जलाने की बात कही थी। उसने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा आएंगी तो हम उनका पुतला नहीं, उन्हें ही जिंदा जला देंगे। लेकिन इसके एक-दो महीने बाद ही उनकी मौत हो गई। सांसद ने कहा वे श्राप नहीं देती, लेकिन ऐसा काम क्यों करें जिससे लोग दु:खी हो जाएं।
साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा को रावण कह दिया। साध्वी ने कहा कि शर्मा का बुढ़ापा आ गया, लेकिन उन्हें अब तक सच बोलना नहीं सीखा। यदि रावण बनेंगे तो उनका वध करना पड़ेगा।
गुरुवार को कांग्रेस ने सांसद को जवाब देते हुए कहा कि आपके श्राप में इतनी ताकत है तो पाकिस्तान पर क्यों नहीं आजमाती। कांग्रेस की मीडिया सेल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सांसद के श्राप के कारण भगवान लोगों को अपने पास बुला लेते हैं। उन्हें इस शक्ति का उपयोग पाकिस्तान और कोरोना के खिलाफ करना चाहिए। इससे पूरी दुनिया का भला होगा। साध्वी बेरोजगारी को श्राप दे दें, तो प्रदेश के 40 लाख युवाओं का कल्याण हो जाएगा।
कांग्रेस और साध्वी प्रज्ञा के बीच बयानबाजी का नया दौर दशहरे के दौरान शुरू हुआ था जब सांसद गरबा करती हुई नजर आई थीं। इसके दो दिन बाद उनका कबड्डी खेलते हुए वीडिया सामने आया था। इस पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि कोर्ट में पेशी के दौरान सांसद बीमार होने का बहाना बना लेती हैं, लेकिन कबड्डी खेलने में उन्हें दिक्कत नहीं होती। कांग्रेस ने मालेगांव ब्लास्ट केस में उनकी जमानत रद्द करने की भी मांग की थी।
साध्वी प्रज्ञा इसके बाद से लगातार गुस्से में हैं। वे रोजाना कांग्रेस नेताओं पर हमले कर रही हैं। पहले उन्होंने श्राप दिया कि जिसने उनका वीडियो वायरल किया है, उसका बुढ़ापा बिगड़ जाएगा और अगला जन्म भी खराब होगा। फिर दिग्विजय सिंह को विधर्मी बताते हुए कहा कि नर्मदा परिक्रमा करने से कोई पवित्र नहीं हो जाता। इसके बाद उन्होंने अपने श्राप की ताकत का दावा किया तो कांग्रेस की ओर से यह जवाब आया है। अब देखना है कि साध्वी प्रज्ञा इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।

Related posts

Concluderend Jouw Toegang Tot Nieuw Casino Kansen – Nederlands nationaal territorium Online casino Hash Lucky

L’économie des casinos virtuels : comment les free‑spins redéfinissent le modèle VR

दिल्लीः देर रात तक बाजार खुलने से अब व्यापारी भी महसूस कर रहे हैं राहत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment