Pradesh Samwad
खेल

अय्यर-रहाणे और विहारी में से कोई एक ही खेलेगा, क्या पांच बोलर्स के साथ उतरेगा भारत?

टीम इंडिया साउथ अफ्रीकी चैलेंज के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम के नवनियुक्त उपकप्तान केएल राहुल ने संकेत दिए कि टीम पहले टेस्ट में पांच गेंदबाजों की रणनीति के साथ बरकरार रहेगी, लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि पांचवें नंबर के लिए अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर के बीच फैसला करना मुश्किल होगा।
राहुल ने वर्चुअल मीडिया बातचीत के दौरान कहा, ‘प्रत्येक टीम टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट झटकना चाहती है। हम भी इस रणनीति का इस्तेमाल कर चुके हैं और इससे हमने विदेश में जो भी मैच खेले हैं, प्रत्येक में मदद मिली है।’
टेस्ट सीरीज से पहले यह पूछने पर कि क्या चार गेंदबाजों को खिलाना टीम के वर्कलोड की समस्या बन जाती है (जिससे लाइन अप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल किया जा सकता है) तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया।
इस सीनियर सलामी बल्लेबाज ने स्पष्ट किया कि चौथा तेज गेंदबाज खेलेगा, उन्होंने कहा, ‘पांच गेंदबाजों से कार्यभार के प्रबंध में भी थोड़ी आसानी हो जाती है और जब आपके पास इस तरह का कौशल (भारतीय टीम में) तो मुझे लगता है कि हम इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।’
शार्दुल ठाकुर अपने बेहतरीन बल्लेबाजी कौशल से सीनियर गेंदबाज इशांत शर्मा से आगे हो जाते हैं, इसका मतलब हो सकता है कि अय्यर, रहाणे और हनुमा विहारी में से एक को ही मौका मिल सकता है क्योंकि राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और ऋषभ पंत का चयन तो होगा ही।
राहुल ने कहा, ‘निश्चित रूप से इस पर फैसला करना मुश्किल है। अजिंक्य के बारे में बात करूं तो वह टेस्ट टीम का एक अहम सदस्य रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में बहुत बहुत महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।’
उन्होंने कहा, ‘पिछले 15 से 18 महीनों में उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। लॉर्ड्स में पुजारा के साथ वो भागीदारी हमारे लिए टेस्ट मैच जीतने के लिए काफी अहम थी।’
उन्होंने कहा, ‘श्रेयस ने निश्चित रूप से अपने मौके का फायदा उठाया और कानपुर में एक अर्धशतक के साथ एक शानदार शतक जड़ा और वह काफी रोमांचित है। हनुमा ने भी हमारे लिए ऐसा ही किया है, इसलिए यह मुश्किल फैसला होगा।’

Related posts

आयरलैंड दौरे के लिए हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया की कप्तानी

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी समूह का 2 फरवरी को सफलता के 28 वर्ष पूर्ण

Pradesh Samwad Team

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तथा उषा ठाकुर मंत्री द्वारा खिलाडियो को मेडल पहना कर खिलाडियो का उत्साहवर्धन किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment