Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हुईं कोरोना पॉजिटिव


महामारी से पहले की सामान्य स्थिति में वापसी के लिए प्रतिबंधों में ढील दे रहा है। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की मंगलवार को पुष्टि की गई है। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि रैपिड और पीसीआर दोनों तरह के टेस्ट में हैरिस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि उनमें बीमारी का ‘कोई लक्षण नहीं दिखा है।’
राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी नहीं आए संपर्क में : हैरिस अपने निवास पर आइसोलेशन में रहेंगी लेकिन काम करती रहेंगी और संक्रमण से मुक्त होने के बाद ही व्हाइट हाउस लौटेंगी। हैरिस (57) ने कोविड रोधी टीके की दोनों खुराकें लेने के बाद पिछले साल अक्टूबर में बूस्टर डोज लगवाया था। उसके बाद एक अप्रैल को उन्होंने एक अतिरिक्त बूस्टर डोज लगवाया था। व्हाइट हाउस ने कहा है कि हाल के दिनों में राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन उपराष्ट्रपति हैरिस के ‘निकट संपर्क’ में नहीं आए थे।
बीए.2 सबवेरिएंट मचा रहा तबाही : कोरोना वायरस महामारी ने एक बार प्रकोप मचाना शुरू कर दिया है। कई देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे कोरोना की चौथी लहर बताया जा रहा है। इस बार कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के बीए.2 सबवेरिएंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई हुई है। इस बार कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के बीए.2 सबवेरिएंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई हुई है। ओमीक्रोन बीए.2 सबवेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका और ब्रिटेन सहित एशिया और यूरोप के कई देशों में बढ़ रहे हैं।

Related posts

रूस ने चुराया कोविशील्‍ड का ब्‍लूप्रिंट फिर बनाई स्‍पुतनिक वी कोरोना वायरस वैक्‍सीन: ब्रिटेन

Pradesh Samwad Team

काबुल में रमजान के आखिरी जुमे को भी शांति नहीं, मस्जिद में जोरदार धमाका, 50 नमाजियों की मौत

Pradesh Samwad Team

अमेरिका के जाते ही तालिबान का खूनी खेल तेज, पंजशीर के ‘शेरों’ पर भीषण हमला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment