Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

अगर किसी ने हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला शो किया तो उसका स्थान जेल होगा : मिश्रा


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा हास्य कलाकार कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी को भोपाल में अपने हास्य कार्यक्रम आयोजित करने का न्योता देने के एक दिन बाद मंगलवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर किसी ने हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला कार्यक्रम किया तो उसका स्थान सिर्फ जेल ही होगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में विपक्ष पर बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सिंह को कॉमेडी शो आयोजित कराने के बजाय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित करना चाहिए।
दिग्विजय द्वारा कामरा और फारूकी को अपने हास्य कार्यक्रम भोपाल में आयोजित करने का न्योता दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में अगर किसी ने हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला कार्यक्रम किया तो उसका स्थान सिर्फ जेल ही होगा।’’ उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी भी कीमत पर समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
राज्य सरकार के प्रवक्ता मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विभाजनकारी राजनीति कर देश को बांटने की कोशिश करती आई है। हिंदू और हिंदुत्ववादियों को लेकर दिया गया राहुल गांधी का बयान भी इसी की एक कड़ी है।
मिश्रा ने कहा, ‘‘राहुल, आज देश की जनता आपको और आपकी पार्टी को अच्छी तरह समझकर पूरी तरह खारिज कर चुकी है।’’
मालूम हो कि दिग्विजय ने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में कार्यक्रम आयोजित करता हूं। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी, हास्य का विषय केवल दिग्विजय सिंह होगा। इसमें तो संघियों को एतराज नहीं होना चाहिए। आओ डरो मत। अपनी सुविधानुसार तारीख एवं समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर हैं।’’

Related posts

De la table de qualification au trône du tournoi : comment les bonus transforment un joueur amateur en champion de la plateforme

L’été des maths : comment un champion de tournoi de casino a transformé les bonus en algorithmes gagnants

Paris virtuels non‑stop : comment les sports numériques redéfinissent l’expérience casino en période de Black Friday

Leave a Comment