Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

हिंदू बनकर चूड़ी बेच रहा था…. इंदौर केस में ट्विस्ट, छात्रा से गंदी हरकत पर हुई पिटाई!

मध्य प्रदेश के इंदौर में बाणगंगा इलाके में चूड़ी वाले की पिटाई मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पहले तो उसकी पिटाई के करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और फिर चूड़ी वाले के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उस पर यह मामला 13 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दर्ज किया गया है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वह हिंदू बनकर चूड़ी बेच रहा था और उसके पास से दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इधर, इस मामले में एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा खुल कर अपराधियों के लिए बहाने बना रहे हैं।
13 साल की लड़की ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप : अधिकारियों ने बताया कि छेड़छाड़ की पीड़ित लड़की ने बाणगंगा थाने में तस्लीम अली के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की ने शिकायत में कहा है कि तस्लीम ने अपना नाम गोलू बताया और चूड़ी बेचने के बहाने उसके घर में आया। उसने लड़की की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उसे गलत तरीके से छुआ। उस पर लड़की ने शोर मचा दिया। तस्लीम ने भागने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। तस्लीम उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। उसके वहां से जाने के बाद एक बैग मिला जिसमें दो आधार कार्ड मिले। एक आधार कार्ड में उसका नाम असलीम और पिता का नाम मोर सिंह दर्ज है। दूसरे में उसका नाम तस्लीम और पिता का नाम मोहर अली लिखा है। लड़की की शिकायत पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। फर्जी दस्तावेज रखने के आरोप में उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है।
कांग्रेस नेता ने जारी किया वीडियो : इंदौर के एसपी आशुतोष बागड़ी ने तस्लीम के बैग से दो आधार कार्ड मिलने की पुष्टि की है। इधर, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमिनुल खान सूरी ने उसका एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में तस्लीम ने बताया है कि कई साल पहले उसका एक आईडी कार्ड बना था जिसमें उसका नाम भूरा लिखा है। भूरा उसका घर का नाम है। वहीं, आधार कार्ड में उसका नाम तस्लीम अली है। वीडियो में उसने दावा किया है कि दोनों दस्तावेज असली हैं।
गृह मंत्री के बयान से बदल गया मामला : तस्लीम की पिटाई के मामले के तूल पकड़ने के बीच राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सावन के पवित्र माह में वह खुद को हिंदू बताकर महिलाओं को चूड़ियां बेच रहा था। इसी से विवाद की शुरुआत हुई, जबकि वह अन्य समुदाय से ताल्लुक रखता है। मिश्रा ने भोपाल में कहा, “गृह विभाग की रिपोर्ट है कि इंदौर में चूड़ी बेच रहे व्यक्ति (तस्लीम अली) ने स्वयं का हिंदू नाम रखा हुआ था, जबकि वह दूसरे समुदाय का है। उसके पास से इस तरह के दो (संदिग्ध) आधार कार्ड भी मिले हैं।” गृह मंत्री के मुताबिक इस झगड़े से जुडे़ दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
पिटाई करने वाले तीन लोग गिरफ्तार : मिश्रा ने बताया कि अली की पिटाई के आरोप में भीड़ में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के वायरल वीडियो में भीड़ में शामिल लोग चूड़ी विक्रेता को पीटते दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह उनसे छोड़ देने का आग्रह कर रहा है। घटना के दूसरे वीडियो में चूड़ी विक्रेता को पीट रहा एक व्यक्ति उस पर महिलाओं से छेड़-छाड़ का आरोप लगाते हुए मौके पर मौजूद अन्य लोगों को उसकी पिटाई के लिए उकसा रहा है। वीडियो में यह व्यक्ति गाली-गलौज करने के साथ चूड़ी विक्रेता को धमकाते हुए कहता सुनाई पड़ रहा है कि वह (चूड़ी विक्रेता) गोविंद नगर में आइंदा दिखाई नहीं देना चाहिए।
पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ मामला : घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद से इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। वीडियो में कुछ लोग चूड़ी वाले की पिटाई करते नजर आ रहे हैं जबकि युवक दया की भीख मांगता हुआ दिख रहा है। कुछ लोग उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं और वहां मौजूद भीड़ से उसकी पिटाई करने को कह रहे हैं। तस्लीम ने कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लाया है कि भीड़ में शामल पांच-छह लोगों ने उसके साथ मारपीट की और 10 हजार रुपये भी छीन लिए। उसने शिकायत में भीड़ पर उसका मोबाइल फोन, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के साथ करीब 25 हजार रुपये की चूड़ियां भी छीन ली।

Related posts

Pagamenti Mobile nei Casinò Live — Guida Completa all’Integrazione di Apple Pay e Google Pay

Ice Fishing Game : Guide complet pour maîtriser le cash‑out et dépasser la concurrence

Bonus sans dépôt : Quand le cashback devient l’éthique du jeu en ligne pour la nouvelle année

Leave a Comment