Pradesh Samwad
खेल

‘हिंदुओं के बीच नमाज’ पर वकार यूनिस की बड़ी बेइज्जती, रमीज राजा बोले- वह तो अपने ही देश की इज्जत नहीं करते

पाकिस्तान के महान गेंदबाजों में से एक वकार यूनिस की इज्जत तार-तार होते दिख रही है। ‘हिंदुओं के बीच नमाज’ वाले बयान पर उनके ही साथी और मौजूदा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने ऐसा बयान दिया है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले के ट्वीट पर ही रिप्लाई करते हुए कहा कि वकार तो अपने ही देश की इज्जत नहीं करते। उनसे इससे अधिक की उम्मीद क्या की जाय।
रमीज राजा ने ट्वीट में लिखा- जरा भी आश्चर्य नहीं हुआ। मैं अपने अनुभव से बता सकता हूं कि एक आदमी जो अपने देश की भाषाओं और शहरों के बारे में नस्लवादी है, वह आसानी से धार्मिक मतभेदों के बारे में इस तरह की नकारात्मक टिप्पणी कर सकता है। साथ ही रमीज ने #alwaysbitter (हमेशा कड़वा) #alwaysnegative (हमेशा नकारात्मक) टैग भी लिखे।
उल्लेखनीय है कि वकार यूनिस ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान की भारत पर जीत के बाद खेल का आकलन करते-करते अलग ही बात करने लग गए। मैच के दौरान ड्रिंक्‍स ब्रेक के वक्‍त रिजवान ने मैदान पर ही नमाज पढ़ी। इसे सारी दुनिया ने देखा। इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल रहे वकार भी शामिल थे। वकार ने लेकिन इस पर जो कहा उसे लेकर कई लोगों को निराशा हुई।
वकार इस बात से खुश थे कि रिजवान ने ‘हिंदुओं के बीच नमाज पढ़ी। उन्होंने कहा, सबसे अच्‍छी बात जो रिजवान ने की कि उसने माशाअल्‍लाह… उसने ग्राउंड में खड़े होकर नमाज पढ़ी जो कि हिंदुओं के बीच में खड़े होके… तो वह बहुत स्‍पेशल था। उनकी इस टिप्पणी पर मशहूर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले भी निराश दिखे। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह माफी मांगेंगे।

Related posts

कोलकाता ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया., जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंची केकेआर

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभागी क्रिकेट संघ बालक वर्ग 22 का कैंप 16 से 22 फरवरी तक रानीताल क्रिकेट मैदान पर लगाया जाएगा

Pradesh Samwad Team

माइकल ब्रेसवेल ने शतक लगाकर दिलाई कीवियों को आयरलैंड पर जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment