Pradesh Samwad
देश विदेश

‘हाउ टू मर्डर योर हसबैंड’ नाम से लिखी किताब

अमेरिका में ‘हाउ टू मर्डर योर हसबैंड’ (How To Murder Your Husband) नाम की किताब लिखने वाली एक महिला के ऊपर अपने ही पति की हत्या का आरोप लगा है। महिला का पति एक रेस्टोरेंट में शेफ की नौकरी करता था। नैन्सी क्रैम्पटन ब्रॉफी (Nancy Crampton Brophy) नाम की यह महिला अपने शेफ पति डैनियल ब्रॉफी की हत्या के आरोप में सितंबर 2018 में गिरफ्तार की गई थी। अब इस महिला के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा शुरू हुआ है। महिला पर आरोप है कि उसने 2 जून को सुबह 7:30 बजे के आसपास दक्षिण पश्चिम पोर्टलैंड में अपने पति की हत्या कर दी थी।
पति की मौत के कई साल पहले लिखा था निबंध : नैन्सी क्रैम्पटन ब्रोफी ने अपने पति के मौत के कई साल पहले “हाउ टू मर्डर योर हसबैंड” नाम से एक निबंध लिखा था। डैनियल ब्रॉफी की मौत के बाद पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात की। पुलिस के लिए यह मामला काफी समय तक एक ब्लाइंड केस बना रहा। जिसके बाद सबूतों के आधार पर नैन्सी क्रैम्पटन ब्रोफी की गिरफ्तारी की गई। जांचकर्ताओं को इस हत्याकांड में डैनियल ब्रॉफी के शरीर पर किसी भी तरह के बल प्रयोग या संघर्ष के सबूत नहीं मिले थे।
पुलिस को जांच के दौरान पत्नी की भूमिका पर हुआ शक : पुलिस को जांच के दौरान मृतक ब्रॉफी के पास से बटुआ, सेलफोन और कार की चाबियां बरामद हुई थी। ऐसे में पहली नजर में पुलिस ने इसे डकैती का केस मानने से इनकार कर दिया था। अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि ट्रैफिक कैमरों में नैन्सी क्रैम्पटन ब्रॉफी के मिनीवैन को उनके पति के संस्थान के पास शहर की सड़कों से आते और जाते हुए देखा गया था।
बीमा की रकम के लिए पति का किया खून! : मुल्नोमाह काउंटी के सीनियर डिप्टी डिस्ट्रिक अटार्नी शॉन ओवरस्ट्रीट ने बताया कि क्रैम्पटन ब्रोफी ने अपने पति के 1.4 मिलियन डॉलर की बीमा पॉलिसी के लालच में हत्या की थी। लीड डिफेंस अटॉर्नी लिसा मैक्सफील्ड ने कहा कि ब्रॉफी की मौत के बाद उनकी वित्तीय स्थिति काफी खराब हो गई थी। उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष का दावा सच से बहुत दूर है कि उनके मुवक्किल ने गलत तरीके से लाभ प्राप्त किया।

Related posts

न्यूयॉर्क में अब 21 साल से कम उम्र के लोग नहीं खरीद पाएंगे राइफल, अमेरिका में बंदूक हिंसा को रोकने के लिए बड़ा कदम

Pradesh Samwad Team

साइबेरिया में मछली पकड़ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कौन मानेगा 68 साल है इनकी उम्र

Pradesh Samwad Team

पांच परमाणु संपन्न देशों ने परमाणु हथियारों पर संयुक्त बयान जारी किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment