Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

स्वयं सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज एवं वित्तीय समावेशन विषय पर राज्य स्तरीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया

मध्य प्रदेश दीनदयाल अंत्योदय राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (MPDAY SRLM) एवं प्रायोजक पंजाब नेशनल बैंक अंचल कार्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 20 मई 2022 को शाम 7:00 बजे पलाश होटल भोपाल में स्वयं सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज एवं वित्तीय समावेशन विषय पर राज्य स्तरीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल. एम. बेलवाल ने विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि डिजिटल फाइनेंसिंग के द्वारा भी वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। चर्चा के दौरान उन्होंने बिज़नेस करेसपोंडेंट (BC- SAKHI) की अवधारणा को भी प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर नाबार्ड भोपाल के मुख्य महाप्रबंधक श्री निरुपम मेहरोत्रा ने वित्तीय साक्षरता के महत्व को बताते हुए इसका विस्तार करने पर जोर दिया एवं नाबार्ड द्वारा बैंकों को दी जा रही विभिन्न योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में एसएलबीसी संयोजक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से श्री तरसीम सिंह जीरा ने प्रतिनिधित्व किया एवं बैंकों द्वारा किए जा रहे स्वयं सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज एवं वित्तीय समावेशन पर विभिन्न जानकारियां साझा की। इस कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एमपी ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई सहित प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की एवं दिए गए विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला को सफल बनाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक अंचल कार्यालय भोपाल के महाप्रबंधक श्री पी.के. अग्रवाल द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related posts

Jak Nadějný Jízdné Odstoupení Přijmout Atomovém Čísle 85 JL77 Cassino 69 Casino – Česko Collect Bonus

Strategia Avanzate sui Giri Gratuiti nei Slot Online con Focus sui Jackpot

Parier sur les Play‑offs NBA : Guide débutant pour maximiser vos gains dans les casinos en ligne

Leave a Comment