Pradesh Samwad
खेल

स्मिथ और कोच मार्क बाउचर फंसे

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket South Africa) और एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) तथा ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) जैसे पूर्व खिलाड़ियों को सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण आयोग ने खिलाड़ियों के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित आचरण का दोषी बताया है।
इस घटनाक्रम से देश के क्रिकेट में नया तूफान आने की आशंका है। आयोग के प्रमुख डुमिसा एन ने 235 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट में सीएसए प्रशासन, पूर्व कप्तान और मौजूदा निदेशक ग्रीम स्मिथ, मौजूदा मुख्य कोच मार्क बाउचर और पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को अश्वेत खिलाड़ियों के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित आचरण का दोषी बताया है।
दक्षिण अफ्रीका के चहेते क्रिकेटरों में शामिल डिविलियर्स ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट किया , ‘मैं क्रिकेट में समान मौके सुनिश्चित करने के सीएसए के सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण आयोग के लक्ष्य का समर्थन करता हूं । लेकिन मैंने अपने कैरियर में क्रिकेट संबंधी ईमानदार राय टीम के हित में ही दी है, किसी की नस्ल के आधार पर नहीं। यही सच है ।’
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार आयोग ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में नस्ल और लिंग आधारित शिकायतों के निवारण के लिये स्थायी लोकपाल की नियुक्ति की सिफारिश की है।
यह मामला तब प्रकाश में आया जब बाउचर (Mark Boucher) और पूर्व स्पिनर पॉल एडम्स (Paul Adams) ने बताया कि एडम्स को साथी खिलाड़ियों द्वारा नस्लपरक उपनाम दिया गया था। आयोग ने बाउचर के 2012 में संन्यास लेने के बाद थामी सोलेकिले का चयन नहीं किए जाने पर भी चिंता जताते हुए इसे नस्लीय भेदभाव कहा।

Related posts

शंतरज ओलम्पियाड की मशाल रिले का साँची स्तूप- रायसेन पर स्वागत किया गया। विश्व धरोहर पर सेल्फ़ी पांइट पर सभी ने सेल्फ़ी ली

Pradesh Samwad Team

जेफरी वेंडरसे के 10/4 प्रदर्शन से जिमबाब्वे 70 पर ऑलआऊट, श्रीलंका 184 रन से जीती

Pradesh Samwad Team

क्या पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएंगी टीमें, ICC ने दिया दो-टूक जवाब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment