29.9 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

सोनचिरैया आजीविका उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज, दीपावली पर लोगों से की स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम को भोपाल के शिवाजी नगर स्थित महिला हॉकर्स कॉर्नर पर ‘सोन चिरैया आजीविका उत्सव’ में पहुंचे। आजीविका उत्सव में उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं के बनाए उत्पादों का को देखा। इस दौरान पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ थीं। सीएम ने वहां इस उत्पादों की खरीदारी भी की। साथ में लोगों से इस दीवाली स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील भी की।
सीएम ने आजीविका उत्सव में अलग-अलग स्टॉल पर जाकर उत्पादों के बारे में जानकारी ली। उनकी पत्नी साधना सिंह भी इन उत्पादों में खासी दिलचस्पी लेती दिखीं। दोनों ने दीपावली के लिए कई उत्पादों की खरीदारी भी की। उत्सव में भाग लेकर शिवराज ने वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया और लोगों से इन उत्पादों को खरीदने की अपील की।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि सपरिवार सोनचिरैया आजीविका उत्सव में स्वसहायता समूह की बहनों के बनाए उत्पादों का देखने का मौका मिला। उन्होंने मिट्टी और गोबर से कई उत्कृष्ट और सुंदर उत्पाद बनाए हैं। दीपावली पर्व पर हम स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित सामग्रियों का ही उपयोग करें। हम संकल्प लें किदीपावली पर स्थानीय उत्पाद ही खरीदेंगे, जिससे हमारे भाई-बहन भी दीपावली का पर्व अच्छे से मना सकें।
इससे पहले शुक्रवार दिन में भी सीएम ने छतरपुर में स्वदेशी उत्पादों को खरीदने की वकालत की थी। वे धमना गांव के नोनेराम प्रजापति के घर पर पहुंचे और प्रजापति समाज के बनाए उत्पादों को देखा। उन्होंने स्वसहायत समूह की महिलाओं से भी मुलाकात की और नोनेराम के घर पर भोजन किया। वहां भी उन्होंने वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया।

Related posts

अंडर 14अंडर17 एवं ओपन कैटिगरी फुटबॉल प्रीमियर लीग की होगी शुरूवात

Pradesh Samwad Team

Snabbvinst . SE Wisho

host

फांसी पर लटके मिले महंत नरेंद्र गिरि, 7 पेज का मिला सूइसाइड नोट, संत बोले-हो उच्चस्तरीय जांच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment