23.4 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सीडीएस बिपिन रावत फेथ इंटर-स्कूल कप

आज पहले सीडीएस बिपिन रावत मेमोरियल फेथ इंटर स्कूल कप के फाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल नीलबड़ का सामना सेंट मोंटफोर्ट स्कूल से होगा। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में डीपीएस नीलबड़ ने डीपीएस कोलार को 28 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस नीलबड़ ने 20 ओवर में 136/7 रन बनाए। हर्ष सेठी ने नाबाद 70 रन बनाए। डीपीएस कोलार 25 ओवर में 108/7 का स्कोर ही बना सका। मल्हार त्रिपाठी ने 3 विकेट लिए. हर्ष सेठी को फेथ ग्रुप और फेथ क्रिकेट क्लब के चेयरमैन राघवेंद्र सिंह तोमर द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे सेमीफाइनल में सेंट मोंटफोर्ट स्कूल ने सेंट पॉल स्कूल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। व्रतंत सिंह ने 11 गेंदों पर 32 रन बनाए और उन्हें उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से भारत को दी मात, 2-1 से सीरीज पर भी किया कब्जा

Pradesh Samwad Team

पीएम ने की हॉकी कैप्टन मनप्रीत से बातचीत

Pradesh Samwad Team

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment