Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

सीएम योगी आदित्यनाथ का दावा, हमारे कार्यकाल की नियुक्तियों पर कोई नहीं उठा सकता उंगली

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि उनके कार्यकाल में अब तक साढ़े चार लाख लोगों को नौकरी दी गई है और सभी नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हुई हैं। इन नियुक्तियों पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है। मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में नवनियुक्त 33 असिस्टेंट इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद अपने संबोधन में यह दावा किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में राज्य सरकार ने शासकीय नियुक्तियों को पारदर्शी तरीके से संपन्न किया है। करीब साढ़े चार लाख नौजवान अब तक प्रदेश में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। एक भी नियुक्ति पर कोई उंगली नहीं उठा सकता, क्योंकि सभी पदों पर नियुक्ति पारदर्शी तरीके से की गई है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नौकरी मिलने की दर पर भी बड़ी बात कही।
15 साल बनाम पांच साल की तैयारी : सीएम योगी ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 15 साल बनाम पांच साल के मुद्दे को हवा दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 से लेकर वर्ष 2017 के बीच जितनी नियुक्तियां शासकीय विभागों या निजी क्षेत्र में नहीं हुई होंगी, उससे कई गुना अधिक नियुक्तियां पिछले साढ़े चार वर्षों में हुई है। इसके लिए किसी भी अभ्यर्थी को कहीं सिफारिश कराने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी हमें थोड़ी भी भनक लगी, उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई।
अर्थव्यवस्था के मामले में नंबर वन बनेगा यूपी : सीएम योगी ने कहा कि अगर पूरी श्रम शक्ति ईमानदारी से काम करने में लग जाए तो कोई कारण नहीं है कि हम दूसरी पायदान पर खड़े उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने में कहीं पीछे रह जाएंगे। उन्होंने नवनियुक्त इंजीनियरों से कहा कि उनकी भूमिका अपने विभाग की छवि को बेहतर बनाने की होनी चाहिए। योगी ने कहा कि राज्य के विकास प्राधिकरणों ने बहुत अच्छा काम करके दिखाया है।
भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार : योगी ने कहा कि प्रदेश में चल रहा कार्य आज से पांच से 10 साल पहले भी हो सकता था, लेकिन कार्य करने की या तो इच्छाशक्ति नहीं थी या तकनीक जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि लोगों के दिलों दिमाग में भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो चुका था कि वह आमजन को तबाह करके अपने घर को भरने में ज्यादा रुचि रुचि ले रहे थे। विपक्षी शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आए मामलों पर उन्होंने हमला बोला।
अगले माह कानपुर मेट्रो का हो सकता है लोकार्पण : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानपुर मेट्रो का कार्य इसी माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। अगले माह इसके लोकार्पण की उम्मीद है। लोकार्पण के बाद कानपुर के लोगों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने वर्षा जल संचयन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आवास विकास विभाग इसे मिशन मोड पर आगे बढ़ा सकता है। इससे भूगर्भ जल को रिचार्ज किए जाने में मदद मिलेगी।

Related posts

मप्र मानवाधिकार आयोग ने पुलिस से फर्जी समूहों पर कार्रवाई करने को कहा

Pradesh Samwad Team

ACP इरशाद वली ने लिया चार्ज

Pradesh Samwad Team

2 कॉल करने वालों ने शरद पवार का रूप धरा, पुलिस ने 1 संदिग्ध को पकड़ा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment