Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

‘सावरकर धार्मिक नहीं थे, उन्हें गौमांस से भी दिक्कत नहीं थी’, दिग्विजय ने बीजेपी की विचारधारा पर बोला हमला


कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी और उसकी विचरधारा पर तीखा हमला बोला है। सलमान खुर्शीद की नई किताब के विमोचन के मौके पर दिग्विजय ने लालकृष्ण आडवणी को समाज में घृणा फैलाने वाला करार दिया।
दिग्विजय ने कहा कि वीर सावरकर धार्मिक नहीं थे। उन्हें गौमांस से भी कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुत्व का सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है। सावरकर ने हिंदू पहचान स्थापित करने के लिए हिंदुत्व का सहारा लिय जिससे लोगों में भ्रम पैदा हुआ।
दिग्विजय ने देश में घृणा के माहौल के लिए आडवाणी को जिम्मेदार करार दिया। उन्होंने कहा कि 1984 के बाद बीजेपी कट्टर हिंदुत्व के रास्ते पर चल पड़ी जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा का आधार है। आडवाणी की रथयात्रा ने पूरे देश में समाज का बंटवारा कर दिया। आडवाणी जहां-जहां गए, उन्होंने घृणा के बीज बो दिए।

Related posts

PHE विभाग में 31 अधीक्षण यंत्री, EE, AE और उपयंत्रियों के तबादले

Pradesh Samwad Team

Spins gratuits à la Saint‑Valentin : stratégies culturelles, tournois enflammés et paiement sécurisé pour les joueurs français

Guide complet du casino en ligne – Tout ce que vous devez savoir

Leave a Comment