28.4 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

साद अंसारी वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता

प्रकाश शर्मा की घतक गेंदबाजी ओर अदित्या अहिरवार के दोहरे प्रदर्शन से आर सी सी क्लब ने मयंक ब्लू को 6 विकेट से हराया।
जेल बाग़ मे चल रही साद अंसारी वन डे प्रतियोगिताओं में शनिवार को खेले गए मैच में मयंक ब्लू ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.3 ओवरों में 134 रन पर सिमट गई उसकी ओर से बल्लेबाजी करते हुए यशराज ने 58 गेंदों में तीन चौकों की मदत से 41 रन बनाए व गोरव ने 72 गेंदों मे पाच चौको की मदत से 33 रन बनाए।
आर सी सी की और से गेंदबाजी में प्रकाश शर्मा ने 8 ओवरों में 18 देकर 4 विकिट लिये आदित्य ने 5.3 ओवरों 24 रन देकर 4 विकिट लिये ओर महेंद्र ओर जामरान ने एक एक विकिट लिया।
135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आर सी सी क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य ने 35 गेंदों में 7 चौकों की मदत से नाबाद 35 रन बनाए व विजय कौसर ओर निखिल ने 22 22 रनो का योगदान दिया। आर सी सी ने ये मुकाबला 30 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत लिया।
मयंक ब्लू की ओर से गेंदबाजी में हर्ष सेन ने 8 ओवरों मे 21 रन दे कर 2 विकेट व रजनीश बंसल ओर हर्ष कुमार ने एक एक विकेट लिया। आदित्य अहिरवार को दोहरे प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Related posts

नहीं रहे मुंबई क्रिकेट के द्रोणाचार्य वासु परांजपे, सचिन-गावसकर को तोप बल्लेबाज बनने में की थी मदद

Pradesh Samwad Team

संयुक्त संचालक माननीय श्री डॉक्टर विनोद प्रधान ने मंडीदीप के हॉकी खिलाड़ियों के खेल का निरीक्षण किया

Pradesh Samwad Team

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जर्मनी को शूट आउट में हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment