Pradesh Samwad
देश विदेश

साइबेरिया में मछली पकड़ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कौन मानेगा 68 साल है इनकी उम्र

साइबेरिया में मछली पकड़ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कौन मानेगा 68 साल है इनकी उम्र
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी फिटनेस से एक बार फिर दुनिया को हैरान किया है। 68 साल की उम्र में उनकी चुस्ती और डील-डौल की पूरी दुनिया दीवानी है। सितंबर की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति साइबेरिया में हाईकिंग और फिशिंग पर निकले थे। क्रेमलिन ने रविवार को उनके साइबेरिया दौरे की कई शानदार तस्वीरें जारी की हैं। जिनमें वे मछली पकड़ते और साइबेरिया के दूर-दराज के हिस्सों में पैदल घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में जारी अफवाहों को भी खत्म कर दिया है। व्लादिमीर पुतिन की इस साइबेरिया ट्रिप में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु भी साथ दिखे। उन्हें पुतिन का काफी करीबी नेता माना जाता है।
सेल्फ आइसोलेशन में हैं व्लादिमीर पुतिन : व्लादिमीर पुतिन इस समय सेल्फ क्वारंटीन हैं। साइबेरिया से लौटने के दौरान उनकी टीम के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद पुतिन ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों से खुद को अलग कर लिया। हालांकि, उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन से जारी ये तस्वीरें उनकी टैगा की यात्रा के दौरान ली गई थीं। रूसी रक्षा मंत्री के साथ पुतिन की इस यात्रा को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं। लोगों का दावा है कि व्लादिमीर पुतिन सर्गेई शोइगु को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।
15 दिन बाद तस्वीरें जारी करने पर उठे सवाल : साइबेरिया में इन तस्वीरों को फिल्माए जाने के ढाई हफ्ते बाद जारी किया गया है। डेली मेल ने विश्लेषकों के हवाले से दावा किया है कि यह उनके स्वास्थ्य के बारे में संदेह का मुकाबला करने के लिए एक चाल भी हो सकती है। विश्लेषकों ने इस ब्रिटिश अखबार से कहा कि पुतिन को एक सर्जरी करवानी है, हो सकता है कि वो लोगों को बताए बिना सेल्फ आइसोलेशन की आड़ में इसे अंजाम दें। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि पुतिन को कौन सी सर्जरी करवानी है।
मछली पकड़ते और गाड़ी चलाते नजर आए पुतिन : पुतिन के साइबेरिया दौरे के एक फुटेज से पता चलता है कि शोइगु एक भालू की मांद की ओर इशारा कर रहे हैं। उस मांद में एक जानवर सो रहा था। इन दोनों नेताओं ने खाकासिया में सयानो-शुशेंस्की नेचर रिजर्व की सैर भी की। जारी की गई तस्वीरों में व्लादिमीर पुतिन एक ऑफ-रोड वाहन चलाते हुए, एक साइबेरियन नदी पर एक नाव चलाते हुए, मछली पकड़ने वाली पाईक और पहाड़ों से घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दुनियाभर में पुतिन की छवि ‘माचो मैन’ की : पुतिन ने दुनियाभर के बाकी नेताओं से अलग अपनी एक अलग मर्दाना छवि विकसित की है। उनका यह अंदाज न केवल रूसियों को बल्कि बाकी देशों के लोगों को भी आकर्षित करती है। वे पहले भी खुले सीने और धूप के चश्मे में घोड़े की सवारी करने के साथ-साथ एक शिकारी राइफल ले जाने और एक फाइटर जेट को उड़ाते नजर आए हैं। उनकी इन तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी

Related posts

इमरान खान ने पाक सेना के दावे को किया खारिज

Pradesh Samwad Team

रूस के जी20 की बैठक को संबोधित करते ही यूक्रेनी मंत्रियों ने कार्यक्रम छोड़ा

Pradesh Samwad Team

जनता के प्रदर्शन में शामिल हुए अफगानी उपराष्ट्रपति, बोले- “तालिबान या पाक का खिलौना नहीं अल्लाह”

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment