Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

सब्यसाची के मंगलसूत्र के ‘आपत्तिजनक’ विज्ञापन को हटाने के लिए 24 घंटे का ‘अल्टीमेटम’


मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फैशन एवं आभूषण डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मंगलसूत्र के ‘आपत्तिजनक एवं अश्लील’ विज्ञापन को हटाने के लिए रविवार को 24 घंटे का ‘अल्टीमेटम’ दिया और चेतावनी दी कि अगर वह इसे 24 घंटे में नहीं हटाएंगे तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिश्रा ने इससे पहले डाबर इंडिया लिमिटेड के उत्पाद फेम क्रीम ब्लीच के विज्ञापन में एक समलैंगिक महिला जोड़े को करवा चौथ मनाते हुए और एक-दूसरे को छलनी से देखते हुए दिखाये जाने को भी आपत्तिजनक बताया था। मंत्री ने कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद डाबर ने पिछले सप्ताह उक्त विज्ञापन वापस ले लिया था।
सब्यसाची के मंगलसूत्र विज्ञापन में गहरे गले की पोशाक एवं मंगलसूत्र पहने एक महिला को एक व्यक्ति के साथ अंतरंग स्थिति में दिखाया गया है। डिजाइनर द्वारा इस तस्वीर को साझा किये जाने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था और सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं ने इसे असभ्य एवं हिन्दू संस्कृति के खिलाफ बताया था।
मिश्रा ने प्रदेश के दतिया में मीडिया से कहा, ‘‘मैंने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का मंगलसूत्र का विज्ञापन देखा। बेहद आपत्तिजनक है। मन आहत भी हुआ है। आभूषणों में सर्वाधिक महत्व का आभूषण मंगलसूत्र होता है। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा माता पार्वती का प्रतीक है और काला हिस्सा भगवान शिव जी का, इसकी कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है। मां पार्वती की कृपा से दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहले भी चेतावनी दे चुका हूं और ये जो डिजाइनर हैं, सब्यसाची मुखर्जी, इनको व्यक्तिगत रूप से मैं चेतावनी दे रहा हूं और 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दे रहा हूं। अगर 24 घंटे में उन्होंने यह आपत्तिजनक एवं अश्लील विज्ञापन नहीं हटाया तो उनके खिलाफ मामला दर्ज होगा। कानूनी कार्रवाई होगी।’’
मंत्री की चेतावनी पर डिजाइनर की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Related posts

Mathématiques du mobile : comment les tournois optimisent l’expérience joueur sur les casinos en ligne

Miten Casino Cleobetra Parantaa Pelaajien Kokemuksia Teknologian Avulla

Coitus Interruptus Marș Și A Determina • Romania Register Free Stars Casino

Leave a Comment