Pradesh Samwad
मनोरंजन

सनी देओल के साथ हिमाचल में क्वालिटी टाइम बिता रहे धर्मेंद्र, बोले- मेरा शर्मीला बेटा बूढ़े पिता के साथ फ्रेंडली हो रहा है


एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों बेटे सनी देओल के साथ हिमाचल प्रदेश की वादियों में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इसके साथ एक्टर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। हाल ही में एक्टर ने हिमाचल की तस्वीर और वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।
धर्मेंद्र ब्लैक जैकेट और पैंट में नजर आ रहे हैं। कैप से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दूसरी ओर सनी ब्लू जैकेट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों बाप-बेटा गाड़ी के पास खड़े हुए मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा- ‘दोस्तो, मैं बेहद खुश हूं। मेरा प्यारा बेटा हिमाचल की खूबसूरत ट्रिप पर ले गया। एक शर्मीला और अंतर्मुखी सनी अब खुल रहा है और अपने बूढ़े पिता के साथ फ्रेंडली हो रहा है।’
वहीं वीडियो में सनी पापा धर्मेंद्र को हिमाचल की वादियां दिखा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा- ‘मेरा प्यारा बेटा मुझे खूबसूरत हिमाचल की ट्रिप पर ले गया। बेहद प्यारा हॉलिडे।’ फैंस इस तस्वीर और वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो धर्मेंद्र को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में देखा गया था। अब धर्मेंद्र करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म ‘अपने 2’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ सनी, बॉबी और करण देओल दिखाई देंगे।

Related posts

जेल में कैदी नंबर 956 हैं आर्यन खान, पिता शाहरुख ने मनी ऑर्डर से भेजे 4500 रुपये

Pradesh Samwad Team

शेयर कीं सेलिब्रेशन की झलक, बेटी मसाबा ने मनाया पापा विवियन रिचर्ड्स का 70वां बर्थडे

Pradesh Samwad Team

बहुचर्चित फिल्म ‘पेन हसलर्स’ में नजर आएंगी हॉलीवुड क्वीन एमिली ब्लंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment