33.8 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

श्रीलंकाई नृत्यांगना वजीरा चित्रसेना पद्मश्री से सम्मानित


भारत ने बुधवार को जानी मानी श्रीलंकाई नृत्यांगना डॉ वजीरा चित्रसेना को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। पद्मश्री, भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
यहां भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि चित्रसेना (89) और दिवंगत प्रोफेसर इंद्रा दसानायके, दो प्रख्यात श्रीलंकाई हस्ती हैं जिन्हें क्रमश: नृत्य और साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने यहां एक समारोह में श्रीलंकाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की मौजूदगी में डॉ चित्रसेना को यह पुरस्कार प्रदान किया, जबकि दसानायके की बेटी ने उनकी ओर से नयी दिल्ली में यह पुरस्कार ग्रहण किया था।

Related posts

भुखमरी से बेहाल हुआ उत्तर कोरिया, खुद के मल से खाद बनाने की सीख दे रहे किम जोंग-उन

Pradesh Samwad Team

रूसी सैनिकों ने बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक को छोड़ा

Pradesh Samwad Team

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का बना रेकॉर्ड, पहली बार एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए, मोदी का आया ट्वीट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment