Pradesh Samwad
मनोरंजन

शादी के 18 साल बाद अलग हुए धनुष, ऐश्वर्या

अभिनेता धनुष और निर्देशक ऐश्वर्या धनुष ने अपनी 18 साल की शादी को खत्म करने की घोषणा की है। सोमवार की देर रात, अभिनेता और निर्देशक दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। हाल ही में सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ में नजर आए धनुष ने ट्विटर पर अपना लेटर शेयर किया, ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर लेटर शेयर किया।
अपनी टाइमलाइन पर पोस्ट किए गए पत्र में धनुष ने कहा, “दोस्त, कपल, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का हमारा साथ रहा। यह यात्रा ग्रोथ, समझ, एडजस्टिंग और एडेप्टिंग की रही है।
“आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं।
“ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने और हमें चीजों को समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इसका सामना करने के लिए हमें आवश्यक निजता प्रदान करें। ओम नम: शिवाय! प्यार फैलाएं!”
इंस्टाग्राम पर लेटर पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि कोई कैप्शन की जरूरत नहीं है। केवल आपकी समझ और आपका प्यार जरूरी है!
धनुष, ऐश्वर्या के दो बेटे है।

Related posts

अपकमिंग फिल्म में हेलेन केलर की भूमिका निभाएंगी एक्ट्रेस मिलिसेंट सिममंड्स

Pradesh Samwad Team

ऑस्कर ‘थप्पड़ कांड’ के बाद मुंबई में नजर आए हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ

Pradesh Samwad Team

सिद्धार्थ आनंद ने कहा,”उनमें एक फ़िल्म-मेकर छिपा है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment