Pradesh Samwad
खेल

वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन बचाया लेकिन बारिश ने श्रीलंका को बड़ी बढ़त लेने से रोका


कायल मायर्स और जेसन होल्डर के बीच सातवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी के बाद रहकीम कॉर्नवाल की उपयोगी पारी से वेस्टइंडीज की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बारिश से प्रभावित तीसरे दिन मंगलवार को यहां फॉलोऑन बचाने में सफल रही। दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में टीम हालांकि पहली पारी में बड़े अंतर से पिछड़ने के कगार पर है। बारिश के कारण तीसरे दिन सिर्फ 38 ओवर का खेल हो सका।
श्रीलंका के 386 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 224 रन बना लिए है और टीम पहली पारी के आधार पर 162 रन पीछे है। वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 113 रन से की। मायर्स और होल्डर ने शुरुआती घंटे में श्रीलंका को सफलता से दूर रखा। कामचलाऊ गेंदबाज धनंजय डि सिल्वा (11 रन पर एक विकेट) की गेंद पर कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने कैच लपक कर मायर्स की 45 रन की पारी को खत्म किया।
इसके थोड़ी देर बाद होल्डर (36) को प्रवीण जयव्रिक्रमा ने चलता कर दिया। कॉर्नवाल लंच के बाद सुरंगा लकमल का मैच में पहला शिकार बने। उन्होंने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए। उनके आउट होते ही बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा जो फिर शुरु नहीं हो सका। श्रीलंका के लिए जयविक्रमा और रमेश मेंडिस ने तीन-तीन विकेट लिए।

Related posts

बेतवाँचल ट्रॉफी : फेथ क्लब बना चेम्पियन डा चौरसिया स्मृति में चल रहे टूर्नामेंट का अंतिम दिन

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व. सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता : एन सी सी सी और रेलवे युथ की शानदार जीत, सी सी प्लेऑफ में

Pradesh Samwad Team

साद अंसारी वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता : लो स्कोरिंग मुक़ब्ले मे एल बी एस ने उड़ान क्लब को तीन विकिट से हराकर अपने ग्रुप का दुसरा लीग मुक़ब्ला जीता।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment