24.6 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

वेस्टइंडीज टीम में कोरोना की एंट्री, पाकिस्तान दौरे पर गए चार सदस्य संक्रमित


वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ अगले हफ्ते से शुरू होने वाली लिमिटेड ओवर्स सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने शनिवार को बाएं हाथ के पेसर शेल्डन कॉट्रेल, ऑलराउंडर रोस्टन चेज और मीडियम पेसर काइल मेयर्स को 10 दिन के लिए आइसोलेशन में भेज दिया गया है। सभी टी-20 सीरीज के लिए चुने गए थे जबकि रोस्टन चेज वनडे स्क्वॉड का भी हिस्सा थे।
नॉन कोचिंग मेंबर भी पॉजिटिव : चार कोरोना संक्रमित में से एक स्टाफ का सदस्य है, जो नॉन कोचिंग मेंबर टीम का हिस्सा है। क्रिकेट वेस्टइंडीज की माने तो सभी वैक्सीनेटेड थे बावजूद इसके कोरोना की जद में आ गए। किसी भी संक्रमित में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। अच्छी बात ये है कि स्क्वॉड के बाकि सदस्य कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं।
तीन टी-20 फिर वनडे सीरीज : वेस्टइंडीज के पाकिस्तान दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से हो रही है, जो सोमवार से खेली जाएगी। तीन टी-20 के बाद इतने ही वनडे मैच होंगे, पूरी श्रृंखला कराची में ही होगी। वनडे सीरीज क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग के भीतर आएगा। वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पहले ही दौरे से बाहर हो चुके हैं।

Related posts

राधारमण-आरजीपीवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आरंभ
रीवा ने इन्दौर को हराकर अगले चरण में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

BCCI ने खोली तिजोरी : दोगुनी हुई पूर्व खिलाड़ी और अंपायर्स की पेंशन

Pradesh Samwad Team

भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाजी के लिए अलग से कोच हो नरेंद्र हिरवानी को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाना चाहिये : के के शर्मा इस वक्त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment