Pradesh Samwad
खेल

वेंकटेश अय्यर ने छक्का लगाकर जिताया मैच

भारत ने कोलकाता में खेले गए टी20 सीरीज के पहले और रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया है. वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक पारियों के दम पर मैच जीत लिया. अंत में वेंकटेश अय्यर ने भी शानदार बैटिंग की. भारत की ओर से डेब्यू मैच खेलने वाले युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई ने दो विकेट अपने नाम किए.
वेस्टइंडीज के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने आए. इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत को अच्छी शुरुआत दी. रोहित ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 40 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. जबकि ईशान ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके लगाए.
पूर्व कप्तान विराट कोहली 13 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. जबकि विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर पाए. पंत महज 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. अंत में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने टीम इंडिया को जीत दिला दी. सूर्यकुमार ने 18 गेंदों का सा्मना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया. जबकि वेंकटेश ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए. इस तरह भारत ने 18.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए और मैच जीत लिया.
वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए. टीम के लिए निकोलस पूरन ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए. पूरन की इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. मेयर्स ने भी अच्छी बैटिंग की. उन्होंने 31 रनों का योगदान दिया. इसके साथ-साथ कायरन पोलार्ड अंत में 24 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं हर्षल पटेल ने 37 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर को भी एक-एक सफलता हाथ लगी.

Related posts

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 शरद की सटीक गेंदबाजी से टाइम्स ऑफ इंडिया जीता

Pradesh Samwad Team

हिमाचल-तमिलनाडु ने सेमीफाइनल में दर्ज की धमाकेदार जीत, अब 26 दिसंबर को खिताबी मुकाबले में होगी भिड़ंत

Pradesh Samwad Team

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में प्लांट टैक्सोनॉमी विषय पर राष्ट्रीय कार्यषाला पौध रोपण के साथ पादप वर्गीकरण की जानकारी भी जरूरी – डॉ. मोहन यादव

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment