Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, मंत्रियों के परफॉर्मेंस की समीक्षा कर रहे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री


मध्य प्रदेश में बीजेपी अपने मंत्रियों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। खाद्य और आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के विवादित बयान को लेकर मचे बवाल के बीच सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सोमवार को मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। बैठक में मंत्रियों के परफॉर्मेंस पर चर्चा होगी।
सरकार पर संगठन का नियंत्रण मजबूत करने के साथ इस बैठक को अगले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। वे बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ पहले ही बैठक कर चुके हैं। अब मंत्रियों के साथ चर्चा में उनके कामकाज का हिसाब मांगा जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसमें ज्यादा जोर पार्टी के चुनावी वादों पर होगा।
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में संतोष ने पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की थी। इसमें सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को हर घर में पहुंचाने के लिए रणनीति पर भी विचाार-विमर्श हुआ था। संगठन महामंत्री ने 11 सदस्यीय बूथ समिति के हरेक सदस्य को प्रत्येक बूथ पर 30 परिवारों से संपर्क कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने का निर्देश दिया गया था।
केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद बी एल संतोष पार्टी की किसान मोर्चा के साथ भी अलग से बैठक कर रहे हैं। इसमें किसान आंदोलन से पैदा हुई परिस्थितियों से निबटने के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा।

Related posts

Natale da Campioni nei Casinò Online – Come il Cashback Trasforma le Perdite in Regali di Fine Anno

Pradesh Samwad Team

De la dés (antique) aux machines à sous numériques : comment les programmes de fidélité transforment l’expérience du joueur moderne

Leave a Comment