Pradesh Samwad
खेल

रोहित ने कहा है कि समय ही बतायेगा कि एजबेस्टन टेस्ट में मिली हार का आगे आने वाले समय में क्या असर रहता है


भारत ने 2007 के बाद इंग्लैंड में पहली सीरीज जीतने का मौका गंवा दिया और मेजबान ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की। इस मैच में रोहित शर्मा कोरोना संक्रमण के नहीं खेल पाए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। रोहित कोरोना संक्रमित होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की अगुवाई की थी और मैच में 378 रनों का लक्ष्य देने के बावजूद भारत को 7 विकेट से हार मिली थी। इस हार को लेकर अब कप्तान रोहित ने कहा है कि समय ही बतायेगा कि एजबेस्टन टेस्ट में मिली हार का आगे आने वाले समय में क्या असर रहता है।
भारत ने 2007 के बाद इंग्लैंड में पहली सीरीज जीतने का मौका गंवा दिया और मेजबान ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की। रोहित ने पहले टी20 से पूर्व कहा, ‘जीत नहीं मिलना निराशाजनक है। भारत को टेस्ट सीरीज जीतनी चाहिये थी। समय ही बतायेगा कि इसका टी20 या वनडे सीरीज पर कितना असर रहता है।’
उन्होंने कहा, ‘यह प्रारूप अलग है और वह अलग था। रोहित कोरोना संक्रमण के कारण एजबस्टन टेस्ट नहीं खेल सके थे। कप्तान ने यह भी कहा कि हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक भारतीय रणनीति का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा, ‘उमरान हमारी रणनीति में शामिल है। हम फिलहाल उसे उसकी भूमिका समझा रहे हैं और यह भी कि टीम उससे क्या चाहती है।’ कोरोना से उबरने के बाद रोहित ने पहली बार अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि टी20 सीरीज से यह पता चल जायेगा कि टी20 विश्व कप से पहले टीम की क्या स्थिति है।
उन्होंने कहा, ‘इस साल के आखिर में विश्व कप होना है लिहाजा यह सीरीज अहम है और हर मैच महत्वपूर्ण है।’

Related posts

विजय सैनी क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलकित की घातक गेंदबाजी की बदोलत आर जी अकादमी की शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

मध्यपद्रेश सरकार 2024, 2028 ओलंपिक के लिए उभरते खिलाड़ियों को तैयार करेगी: मुख्यमंत्री चौहान

Pradesh Samwad Team

उड़ान बैडमिंटन लीग : एलसीडब्ल्यू वारियर्स ने केविन क्रशर्स को 5-2 से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment