Pradesh Samwad
खेल

राहुल बाथम और अरहम अकील मध्यप्रदेश रणजी टीम में शामिल

भोपाल, सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी के उभरते हुए बल्लेबाज अर्हम अकील और अंकुर अकादमी के राहुल बाथम का रणजी ट्रॉफी टीम में चयन किया गया है ।राहुल बाथम और अरहम अकील का यह चयन हाल ही में किए गए स्टेट मैचों मैं बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।इस अवसर पर भोपाल के सभी क्रिकेट प्रेमियों और वरिष्ठ क्रिकेटर्स और बीडीसीए के अध्यक्ष श्री ध्रुवनारायण सिंह और समस्त सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सेंट माइकल एकेडमी की सचिव हिबा शकील मोहम्मद ने बताया कि अरहम ने शुरुआत से ही क्रिकेट की बारीकियां उनके पिता स्वर्गीय सैयद शकील मोहम्मद से सीखे तथा सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी के नियमित खिलाड़ी है। अरहम अकील के इस चयन पर हिबा शकील मोहम्मद, सैय्यद अबान शकील , सैय्यद अयान शकील, तथा कोच समद दाद ख़ान, एस, एम, गुफरान, नौशाद अहमद, तथा सीनियर खिलाड़ी परवेज़ उल्लाह, समीर कुरैशी, सुबूर बेग, मुक्तादिर उल्लाह आदि ने बधाई दी है तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।साथ ही अंकुर क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच श्री ज्योति प्रकाश त्यागी ने राहुल बाथम के चयन पर खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts

Pradesh Samwad Team

धोनी ने चेन्नई को दिलाई जीत, मुंबई इंडियंस की लगातार 7वीं हार

Pradesh Samwad Team

अकादमी के मुक्केबाज सौरव ने पक्का किया पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment