28.4 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

राष्ट्रीय ड्रेगन बोट रेस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का शानदार प्रर्दशन रहा

हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय ड्रेगन बोट रेस प्रतियोगिता भारतीय कयाकिंग एवं केनाइंग संघ द्वारा दिनांक- 15 से 18 नवंम्बर 2021 तक चामरा लेक, चम्बा (हिमांचल प्रदेश) में 9वीं राष्ट्रीय ड्रेगन बोट रेस सीनियर महिला/पुरूष एवं जूनियर बालक/बालिका प्रतियोगिता 2020-21 आयोजित की गई थी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का शानदार प्रर्दशन रहा। मध्य प्रदेश की टीम ने 02 स्वर्ण, 01 रजत, 06 कास्य सहित कुल 09 पदक अर्जित किये।
हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही मध्य प्रदेश टीम के प्रशिक्षक के रूप में सोहेल खॉन एवं अंकुश शर्मा ने भाग लिया तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये मध्य प्रदेश के तकनीकी अधिकारियो में श्री मयंक ठाकुर, सुनील केवट, बादल हरिहरनो, कुलदीप कीर, मनोज सक्सेना, भगवान सिंह, विक्रांन्त सक्सेना, आदि प्रतियोगिता में भाग लेकर सहयोग प्रदान किया।
प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि हिमांचल प्रदेश के मुख्य मंत्री माननीय जयराम ठाकुर जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आई.के.सी.ए. तथा एच.के.सी.ए. के पदाधिकारी मैजूद थें। प्रतियोगिता के मुख्य तकनीकी अधिकारी श्री मयंक ठाकुर ने बताया कि हिमांचल प्रदेश कयाकिंग केनोइंग द्वारा यह लगातार दूसरी प्रतियोगिता थी जिसका आयोजन अत्यन्त भब्य रहा और पूर्व की तरह मध्य प्रदेश की टीम ने अपना बेहतरीन प्रर्दशन किया।

Related posts

सैय्यद अबान शकील ने आल इंडिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगता में ब्रॉन्ज़ मैडल प्राप्त किया

Pradesh Samwad Team

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

श्रीलंका के क्रिकेट स्टेडियम में घुसे उग्र हाथी, 2 ग्राउंड स्टाफ की मौत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment