Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट
रीवा को हरा भोपाल बना चैम्पियन

भोपाल। रातीबड़ स्थित राधारमण समूह परिसर में आज राज्यस्तरीय आरजीपीवी-राधारमण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। इस मुकाबले में विगत विजेता भोपाल ने एकबार फिर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए इस ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व भारतीय खेल प्राधिकरण के चीफ कोच, सतीश बिरोही ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर आरजीपीवी की डीन (एसए) प्रोफेसर डाॅ. मंजू सिंह तथा राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना सहित ग्रुप के समस्त डायरेक्टर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मैच में टाॅस जीतकर भोपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकिट पर 112 रन का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी रीवा की टीम 6 विकिट खोकर 97 रन ही बना सकी। इस प्रकार भोपाल की टीम ने यह मुकाबला 15 रनों से जीत लिया। भोपाल के बल्लेबाज हर्ष महापात्रा ने आज एक बार फिर अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए 17 बालों में 22 रन बनाए। इसमें 3 चैके व 1 छक्का शामिल था। नियाज अंसारी ने भी टीम के स्कोर में 16 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिवांश चतुर्वेदी को मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंनेे जहां एक ओर अपनी टीम के लिए 21 रन बनाए तो वहीं 1 विकिट भी हासिल किया।

Related posts

मुंबई इंडियंस की आठवीं हार, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया है

Pradesh Samwad Team

श्री जेएस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु नर्मदापुरम संभाग सीनियर वूमेन टीम प्रतियोगिता के लिए सागर रवाना

Pradesh Samwad Team

डस्टिंग में निशाने साध रहे निशानेबाज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment