Pradesh Samwad
खेल

राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन टी.टी. नगर स्टेडियम में आज से


मप्र राज्य स्टेट सब जूनियर, जूनियर और सीनियर फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन बुधवार से मार्शल आर्ट्स फेंसिंग अकादमी में किया जा रहा है। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में चैंपियनशिप का आयोजन तात्या टोपे स्टेडियम के फेंसिंग हाल में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों के लगभग 200 खिलाड़ी इसमें भागीदारी करेंगे। मप्र फेंसिंग अकादमी की ओर से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी इसमें भागीदारी करेंगे। चैंपियनशिप में भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, मुरैना, राजगढ़, सागर, होशंगाबाद और दतिया जिलों के खिलाड़़ी इसमें भागीदारी कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर मप्र की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लंेगी।

Related posts

जबलपुर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित

Pradesh Samwad Team

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सामने ‘बेस्ट कॉम्बिनेशन’ का सवाल

Pradesh Samwad Team

पश्चिमी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2021-22

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment